बेंगलुरु में सैलरी से 200 क्यों काटा जाता है PT के नाम से: जाने कर्नाटक प्रोफेशनल टैक्स (PT) स्लैब्स और बिज़नेस मालिकों के लिए पूरी गाइड

अगर आप कर्नाटक (विशेषकर बेंगलुरु) में नौकरी करते हैं या अपना कोई बिज़नेस चलाते हैं, तो आपने अपनी सैलरी स्लिप या बिज़नेस खर्चों में Professional Tax (PT) का नाम ज़रूर देखा होगा, बहुत से लोग इसे लेकर उलझन में रहते हैं कि यह टैक्स क्यों काटा जाता है, इसकी लिमिट क्या है और अभी इसके नए नियम क्या हैं।

कई कर्मचारियों की सैलरी स्लिप में हर महीने PT कटता है लेकिन कुछ को नहीं, आखिर यह PT टैक्स क्या है आज हम इस पोस्ट में हम कर्नाटक में प्रोफेशनल टैक्स के स्लैब्स क्या हैं? और एक बिज़नेस ओनर या कर्मचारी के रूप में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह सभी बात करेंगे।

प्रोफेशनल टैक्स (PT) क्या होता है?

PT का पूरा नाम प्रोफेशनल टैक्स है, यह एक ऐसा टैक्स है जो राज्य सरकार के तरफ से लगाया जाने वाला डायरेक्ट टैक्स है, यह बहुत सारी लोगों पर लागू होता जो किसी न किसी तरीका से कमाई कर रहे हैं चाहे वह सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी में हों, दुकान चलाते हैं, या फिर डॉक्टर, सीए, वकील और फ्रीलांसर या बिजनेसमैन हों। 

ध्यान रखें यह प्रोफेशनल टैक्स पूरे भारत में लागू नहीं है, सिर्फ कुछ राज्य ही इसे लागू करते हैं, भारत के संविधान के अनुसार राज्य सरकारें प्रति व्यक्ति से ज्यादा से ज्यादा ₹2,500 एक साल में प्रोफेशनल टैक्स वसूल कर सकती हैं।

कर्नाटक में यह टैक्स (Karnataka Tax on Professions, Trades, Callings and Employments Act, 1976) के तहत काटा और वसूला जाता है, इसीलिए कर्नाटक राज्य के अंदर सभी कंपनी और बिजनेस ओनर को इस नियम का पालन करना पड़ता है।

₹300 का नियम: सालाना कुल ₹2,500 टैक्स काटा जाना चाहिए लेकिन अगर अप्रैल से जनवरी (11 महीने) में अगर ₹200 काटा जाता है (11 * 200 = ₹2,200) होता है, तो फरवरी (1 महीना) इस महीने में ₹300 कटा जाता है।

तो (11+1 महीना = 12 महीना), (पीटी ₹2,200 +300 = ₹2,500), मतलब वार्षिक पीटी ₹2,500 सरकार को पूरा मिलना चाहिए, फरवरी के महीने के सैलरी (जो आमतौर पर फरवरी के अंत या 1 मार्च को मिलती है) उसीमें ₹300 पीटी कटता है।

कर्नाटक प्रोफेशनल टैक्स स्लैब्स (सैलरीड कर्मचारियों के लिए)

कर्नाटक सरकार के नियमों के अनुसार, आपकी मासिक ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) के ऊपर पीटी काटा जाता है, वर्तमान के स्लैब दरें नीचे के टेबल से समझे:

मासिक ग्रॉस सैलरी (Monthly Gross Salary)प्रोफेशनल टैक्स की दर (PT Rate Per Month)
₹24,999 तकशून्य (कोई टैक्स नहीं)
₹25,000 और उससे ज्यादा₹200 हर महीना

एक जानकारी: कर्नाटक सरकार ने कम इनकम वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए छूट की सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया था, इसलिए अगर आपकी मासिक सैलरी ₹25,000 से ₹1 भी कम है, तो आपका पीटी नहीं कटेगा, लेकिन ₹25,000 होते ही हर महीने ₹200 और एक महीना ₹300 (मतलब साल का पूरा ₹2,500) काटा जाएगा।

बिज़नेस मालिकों और फ्रीलांसर्स के लिए पीटी के नियम

अगर आपका कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, पार्टनरशिप फर्म चलाते हैं या एक प्रोपराइटर के रूप में दुकान या ऑनलाइन स्टोर (जैसे अमेज़न या फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सेलर) इनको ऑपरेट करते हैं, तो आपके लिए दो तरह के रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी होते हैं:

  1. PT Enrolment Certificate (PTEC): यह बिज़नेस के नाम पर लिया जाता है, हर रजिस्टर्ड बिज़नेस को हर साल सरकार को ₹2,500 का फिक्स प्रोफेशनल टैक्स देना होता है।
  2. PT Registration Certificate (PTRC): यह तब ज़रूरी होता है जब आपके पास आपके अलावा और लोग काम करते हों, और अगर आपके किसी कर्मचारी की सैलरी ₹25,000 से ऊपर होता है, तो आपको उसका ₹200 पीटी काटकर सरकार को जमा करना होगा।
  3. Registration Time & Due Date:  आपको यह रजिस्ट्रेशन बिजनेस शुरू करने के एक महीने के अंदर करना होता है, और ₹2,500 हर फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के 30th of April को जमा करना होता है, नहीं तो पेनल्टी लगाया जाता है।

समय पर पीटी न भरने पर जुर्माना

कर्नाटक सरकार के प्रोफेशनल टैक्स के नियमों का पालन न करने पर कंपनी के ऊपर भारी पेनल्टी लग सकता है:

  • देरी से पेमेंट करने पर: अगर आप हर महीने या साल के अंत में समय पर पीटी जमा नहीं करते हैं, तो बचा हुआ अमाउंट पर 1.25% प्रति माह की दर से ब्याज (Interest) लगता है।
  • रिटर्न न भरने पर: पीटी रिटर्न में देरी करने पर प्रति दिन के हिसाब से भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Professional Tax कौन जमा करता है?

Employee (कर्मचारी) के लिए: Employer (नियोक्ता) आपकी सैलरी से पीटी काटता है और एंप्लॉयर ही सरकार को पीटी जमा करता है, अगर आप एक एंप्लॉय है और आपको सिर्फ सैलरी मिलते है तो आपको कोई टेंशन लेने के जरूरत नहीं है।

Self-employed या Business Owner के लिए: आपको खुद रजिस्ट्रेशन लेकर Professional Tax जमा करना पड़ता है।

इस पोस्ट से जाने:भारत में ‘टैक्स का चक्रव्यूह’ सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक हम कितना टैक्स देते हैं?

Professional Tax और TDS में अंतर

Professional TaxTDS
राज्य सरकार का करकेंद्र सरकार की कर व्यवस्था
Salary या Profession पर लागू होता हैइनकम के प्रकार के अनुसार
ज्यादा से ज्यादा ₹2,500 प्रति वर्ष (कर्नाटक)इनकम और नियमों के अनुसार सबका अलग अलग

हमने छोटा सा टेबल के अंदर Professional Tax और TDS में अंतर को दिखाया है, आप हमारा इस पोस्ट से पूरा जान सकता है:- TDS क्या है? जानें क्यों कटता है आपका पैसा और कैसे पाएं रिफंड, फॉर्म 26AS

FAQs: कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या ₹25,000 से कम Salary पर PT देना पड़ता है?

जी नहीं, बस ₹25,000 के ऊपर सैलरी होने पर पीटी काटा जाता है।

Q2. क्या Professional Tax पूरे भारत में लागू है?

जी नहीं, सिर्फ कुछ राज्यों में यह पीटी टैक्स लागू है जैसे कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि।

Q3. क्या PT और Income Tax अलग अलग हैं?

जी हां पीटी और इनकम टैक्स दोनों अलग अलग है।

इस पोस्ट से पूरा जाने:- Income Tax क्या है? जाने सरकार क्यों हमसे टैक्स लेता है और इसकी क्या जरूरत है

निष्कर्ष: सैलरी स्लिप पर पीटी के बारे में

में यह पोस्ट कर्नाटक में प्रोफेशनल टैक्स के बारे में इसीलिए लिखा हु क्योंकि बेंगलुरु एक बहुत बड़ा आईटी और स्टार्टअप हब है, बेंगलुरु में काम करने वाले टेक प्रोफेश्नल्स और नए स्टार्टअप ओनर्स को अक्सर यह उलझन होती है इस पीटी के नाम से, मुझे बस आपका डाउट क्लियर करना था।

अगर अगले बार आपको अपने सैलरी स्लिप में पीटी के नाम पर ₹200 या उससे ज्यादा पैसा कटा हुआ दिखे तो शायद आप घबराएंगे नहीं, क्योंकि आपको पता चल गया होगा सैलरी स्लिप में पीटी क्या है, और आप यह भी समझ जाएंगे कि यह केंद्र सरकार के तरफ से नहीं बल्कि राज्य सरकार की तरफ से लगाए जाने वाला टैक्स है।

पीटी के अलावा कई बार आपके सैलरी में से टीडीएस (TDS) नाम से भी टैक्स कट हो सकता है, यह तब होता है जब आपका सालाना इनकम टैक्स स्लैब के अंदर आता है, यह केंद्र सरकार के तरफ से लगाया जाने वाला डायरेक्ट टैक्स है, इस पोस्ट से जाने:- आपकी कितनी सैलरी पर टीडीएस कटता है? जानें TDS कटौती के नियम

में उम्मीद करता हूं सैलरी स्लिप में पीटी के नाम के पैसा क्यों काटा जाता है इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिली है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जान सकते है:- क्या आपकी सैलरी में GST शामिल है? सैलरी स्लिप, TDS और GST का पूरा गणित

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment