टैक्स और टीडीएस में क्या अंतर है? आसान भाषा में पूरी जानकारी

जब भी हमारी कमाई या वित्तीय लेनदेन की बात आती है, तो दो शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं टैक्स (Tax) और टीडीएस (TDS), कई सारे लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन असल में इनमें बहुत बड़ा अंतर छुपा है।

एक लाइन में बताऊं तो Tax सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर है, जबकि TDS उसी टैक्स को पहले से वसूलने का एक तरीका है।

आज इस पोस्ट में टैक्स और टीडीएस के बीच के अंतर को बिल्कुल आसान उदाहरण से और सभी नियम को विस्तार से समझेंगे इसीलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

टैक्स (Tax) क्या है?

टैक्स वह राशि है जो देश का नागरिक या बिजनेस अपनी पूरे इनकम या खरीदारी पर सरकार को जाने अनजाने देते है, सरकार इस पैसे का इस्तेमाल देश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए करती है।

हमारे भारत में दो प्रकार के टैक्स होते हैं:

  1. प्रत्यक्ष कर (Direct Tax): जो आपकी इनकम पर सीधा लगता है (जैसे Income Tax, Corporate Tax)।
  2. अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax): जो वस्तुओं और सेवाओं की खरीद या बिक्री पर लगता है (जैसे GST और Custom Duty)।

टीडीएस (TDS) क्या है?

सबसे पहले जाने TDS का पूरा नाम है Tax Deducted at Source और हिंदी में (स्रोत पर कर की कटौती) है।

टीडीएस आयकर (Income Tax) जमा करने की एक आसान व्यवस्था है, इसके अंदर जब भी कोई व्यक्ति या कंपनी आपको किसी प्रकार का पेमेंट (जैसे सैलरी, बैंक ब्याज, कमीशन, प्रोफेशनल फीस, मकान का किराया आदि) करती है, तो वह पेमेंट करते समय ही उसमें से एक निर्धारित प्रतिशत टैक्स काटकर बाकी पैसा आपको देती है, काटा गया यह टैक्स सरकार के खाते में जमा कर दिया जाता हैं।

एक उदाहरण से समझे: अगर आपकी मासिक प्रोफेशनल फीस ₹80,000 है और नियम अनुसार 10% टीडीएस कटना है, तो क्लाइंट आपको ₹72,000 का पेमेंट करेगा और ₹8,000 टीडीएस के रूप में सरकार के पास आपके नाम (PAN Card) से जमा कर देगा, बाद में आपको उस टीडीएस का आईटीआर फाइल के समय क्रेडिट मिल जाता है।

टैक्स और टीडीएस में मुख्य अंतर (Tax vs TDS Difference)

अंतर का आधारटैक्सटीडीएस
पूरा नामTax (कर)Tax Deducted at Source
उद्देश्यसरकार के लिए राजस्व जुटानाटैक्स की अग्रिम वसूली
कौन जमा करता है?करदाता (Taxpayer)भुगतान करने वाला (Deductor)
कब लगता है?आय या लेन देन परभुगतान के समय
अंतिम टैक्स है?हांनहीं, यह अंतिम टैक्स नहीं है
आईटीआर में एडजस्ट होता है?लागू नहींहाँ, टीडीएस का क्रेडिट मिलता है

इस पोस्ट से पूरा जान सकते है:- Advance Tax क्या है? कौन कौन लोगों को देना पड़ता है? पूरा आसान गाइड

किन किन पेमेंट पर TDS कट सकता है?

आपको यह भी जानना जरूरी है कि किन किन पेमेंट पर टीडीएस काटा जाता है, नीचे के लिस्ट से समझे:

  • Salary
  • Bank FD Interest
  • Professional Fees
  • Contractor Payment
  • Rent
  • Commission
  • Dividend (कुछ मामलों में)
  • Property Sale (नियमों के अनुसार)

इस पोस्ट से पूरा जान सकते है:- TDS क्या है? जानें क्यों कटता है आपका पैसा और कैसे पाएं रिफंड, फॉर्म 26AS

क्या टीडीएस ही अंतिम टैक्स है?

एक सवाल सबके मन में आता है क्या टीडीएस कटने का मतलब है कि मेरा पूरा टैक्स चूकता हो गया? जवाब है नहीं टीडीएस कटना इस बात की गारंटी नहीं है कि आपका पूरा टैक्स चुक गया है, इसमें 2 बातें आती है जो आपको समझना पड़ेगा।

  1. केस 1 (टैक्स जीरो होना): अगर आपकी पूरे सालाना इनकम टैक्स फ्री स्लैब (जैसे ₹5 लाख या ₹12 लाख, चुने गए Regime के अनुसार) से कम है और आपका टीडीएस कट गया है, तो आप ITR फाइल करके पूरा टीडीएस रिफंड (Refund) वापस ले सकते हैं।
  2. केस 2 (अतिरिक्त टैक्स देना): अगर आपकी सभी इनकम सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब (30%) में आती है, लेकिन आपका टीडीएस सिर्फ 10% कटा है, तो आपको आईटीआर भरते समय बचा हुआ 20% टैक्स खुद जमा करना होगा।

मतलब टीडीएस सिर्फ अग्रिम टैक्स संग्रह (Advance Tax Collection) का एक तरीका है, आईटीआर भरते समय आपकी कुल इनकम के आधार पर असली इनकम टैक्स तय होता है।

इस पोस्ट से जान सकते है:- पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था: कौन सी चुनें और कौन सी आपके लिए बेस्ट है? जानें पूरा गणित

क्या GST और TDS एक ही हैं?

जी नहीं, जीएसटी एक इनडायरेक्ट टैक्स है, जबकि टीडीएस, Income Tax Act के नियम में स्रोत पर टैक्स काटने की व्यवस्था है।

इस पोस्ट से पूरा जान सकते है:GST क्या है? जानें वस्तु एवं सेवा कर के 4 प्रकार (CGST, SGST, IGST, UTGST) और उनका मतलब

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या हर सैलरी पर टीडीएस कटता है?

जी नहीं सिर्फ तब, जब आपकी सैलरी इनकम टैक्स नियमों के अनुसार टीडीएस के दायरे में आती हैं।

2. क्या TDS Refund मिल सकता है?

जी हाँ अगर आपकी कुल टैक्स देनदारी कम है और टीडीएस ज्यादा कट गया है, तो इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने पर रिफंड मिल जाएगा।

3. क्या टीडीएस और इनकम टैक्स अलग हैं?

जी हाँ, टीडीएस, इनकम टैक्स वसूलने का एक तरीका है, लेकिन इनकम टैक्स असली कर है।

इस पोस्ट से पूरा जान सकते है:- ITR क्या है? ITR फाइल कैसे करें और जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

निष्कर्ष: टीडीएस और टैक्स के बारे में

संक्षेप में कहें तो, टैक्स एक मंजिल है और टीडीएस उस मंजिल तक पहुँचने का सही रास्ता हैं, टीडीएस के मदद से सरकार पूरे साल थोड़ा थोड़ा करके टैक्स कलेक्ट करती है ताकि साल के अंत में करदाता पर एक साथ बड़ा बोझ न पड़े।

मतलब टैक्स सरकार को साल में एकबार देना है, जबकि टीडीएस उसी कर की एडवांस लेने का एक तरीका है, दोनों का उद्देश्य और काम अलग अलग है इसीलिए दोनों को एक जैसा कभी नहीं समझना चाहिए।

में उम्मीद करता हूं की टैक्स और टीडीएस में अंतर क्या है आपको पता चला है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जाने:- क्या एक बार आईटीआर भरने पर हर साल रिटर्न भरना अनिवार्य है? जैसे एक बार टीडीएस कटा

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment