बैंक से कितना कैश निकालने पर टैक्स नहीं लगता? जानिए TDS और इनकम टैक्स के कड़े नियम

आज के डिजिटल ज़माने में भी कई बार हमें बिज़नेस या निजी कामों के लिए बैंक से नकद (Cash) निकालना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक से एक तय सीमा से ऊपर कैश निकालने पर आपका भारी TDS (Tax Deducted at Source) कट सकता है? इतना ही नहीं, ज़्यादा कैश ट्रांजैक्शन करने पर इनकम टैक्स विभाग की नज़र भी आप पर पड़ सकती है।

बहुत से लोगों को लगता है कि बैंक से ज्यादा कैश निकालने पर सीधे टैक्स लग जाता है, लेकिन सच यह है कि कैश विड्रॉल पर इनकम टैक्स नहीं लगता, लेकिन कुछ मामलों में TDS (Tax Deducted at Source) कट सकता है।

आज इस पोस्ट में हम कैश विड्रॉल के सभी जरूरी नियम, कैश निकालने की लिमिट क्या है साथ में आप टैक्स और टीडीएस से कैसे बच सकते हैं, सभी आसान भाषा में समझेंगे, इसीलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ें।

टीडीएस (TDS) का नियम: कब कटता है टैक्स?

एक सवाल से शुरू करता हूं क्या बैंक से कैश निकालने पर टैक्स लगता है? जवाब है नहीं, क्योंकि यह आपकी अपनी जमा पैसा है, कैश निकालना कोई इनकम नहीं माना जाता, मतलब अपने ही बैंक खाते से कैश निकालने से उस पर कोई अलग सा इनकम टैक्स नहीं लगता।

अब सवाल है तो फिर टीडीएस कब कटता है? इनकम टैक्स एक्ट की धारा 194N के तहत कुछ बड़े कैश विड्रॉल पर टीडीएस काटा जा सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप समय समय पर अपनी ITR (Income Tax Return) फाइल करते हैं या नहीं।

A. अगर आप हर साल ITR फाइल करते हैं (Regular Taxpayers)

रेगुलर आईटीआर जमा करने वाले व्यक्ति मतलब आपने पिछले 3 सालों तक समय पर आईटीआर भरे हैं, तो इस मामले में:

  • विड्रॉल लिमिट: एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) तक सभी बैंक खातों को मिलाकर ₹1 करोड़ तक कैश निकालने पर कोई टीडीएस नहीं लगता।
  • TDS रेट: अगर आप ₹1 करोड़ से एक रुपया भी ज़्यादा निकालते हैं, तो ₹1 करोड़ से ऊपर की अमाउंट पर 2% टीडीएस कटेगा।

B: यदि आपने पिछले 3 साल से ITR फाइल नहीं की है (Non-Filers)

अब आईटीआर नहीं भरने वाले व्यक्ति मतलब आपने पिछले 3 सालों का आईटीआर नहीं जमा किया, तो इस मामले में:

  • विड्रॉल लिमिट: आपके लिए छूट की सीमा सिर्फ ₹20 लाख है, 20 लाख विड्रॉल पर कोई टीडीएस नहीं कटेगा।
  • TDS रेट: ₹20 लाख से ₹1 करोड़ के बीच कैश निकालने पर 2% टीडीएस कटेगा, और ₹1 करोड़ से ज़्यादा पैसा निकालने पर सीधे 5% टीडीएस कटेगा।

मतलब आपने समझ लिए होगा कि बैंक से कैश निकालने पर टीडीएस आपके लास्ट 3 साल के आईटीआर जमा करने पर तय होता है, अब आगे और प्वाइंट को समझे।

क्या टीडीएस (TDS) कटने का मतलब “टैक्स लगना” है?

अब सबसे बड़ी उलझन वाली सवाल है टीडीएस कटने का मतलब टैक्स लग गया क्या? इसका जवाब है नहीं, टीडीएस सिर्फ एडवांस टैक्स कलेक्शन है।

एडवांस टैक्स: बैंक के तरफ से काटा गया टीडीएस आपका अंतिम टैक्स नहीं है, यह सिर्फ एक एडवांस टैक्स की तरह है, जब आप साल के अंत में अपनी आईटीआर फाइल करेंगे, तो आप इस कटे हुए टीडीएस को अपने कुल टैक्स से एडजस्ट (Claim) कर सकते हैं, अगर आपका कोई टैक्स नहीं बनता, तो यह पूरा पैसा आपके खाते में रिफंड आ जाएगा।

इस पोस्ट से पूरा जाने:Advance Tax क्या है? कौन कौन लोगों को देना पड़ता है? पूरा आसान गाइड

सेविंग और करंट अकाउंट के लिए क्या नियम अलग हैं?

यह एक सबसे बड़ा मिथ है कि करंट अकाउंट (Current Account) से जितना चाहें कैश निकाल सकते हैं, आपको बता दूं सभी अकाउंट का नियम Section 194N की ₹20 लाख और ₹1 करोड़ वाली टीडीएस लिमिट सेविंग (Saving) और करंट (Current) दोनों खातों पर समान है, बैंक खाता व्यक्तिगत हो या बिज़नेस का हो, लिमिट पार होते ही टीडीएस कटेगा।

क्या ATM से Cash निकालने पर भी TDS लगता है?

देखिए अगर सभी कैश विड्रॉल मिलकर बिना आईटीआर वाले ₹20 लाख तक और आईटीआर वाले ₹1 करोड़ से ज्यादा की ट्रांजेक्शन करते है, तो ATM और ब्रांच विड्रॉल दोनों को मिलाकर देखा जा सकता है।

यह लिमिट आपके सभी बैंक अकाउंट से जोड़ा जाता है क्योंकि सभी बैंक अकाउंट आपके (पैन और आधार पर) लिंक रहता है, इसीलिए आपकी सभी विड्रॉल को मिलाकर टीडीएस तय की जाती है, लेकिन अगर आप रोजमर्रा के जरूरत के लिए पैसा बैंक से निकलते है तो आपको चिंता करने के जरूरत नहीं है।

इस पोस्ट से जाने:- PAN Card और Income Tax का क्या संबंध है? पूरी जानकारी

इनकम टैक्स नोटिस का खतरा

देखिए टीडीएस कटना और इनकम टैक्स नोटिस आना दोनों अलग बात है, क्योंकि टैक्स नोटिस आयकर विभाग की कुछ शर्त न मानने पर आती है।

  • करंट अकाउंट लिमिट: अगर आप अपने करंट अकाउंट में साल भर में ₹50 लाख या उससे ज़्यादा कैश जमा करते हैं या निकालते हैं, तो बैंक इसकी रिपोर्ट सीधे आयकर विभाग को SFT (Statement of Financial Transactions) के ज़रिए देता है।
  • सेविंग अकाउंट लिमिट: सेविंग अकाउंट के लिए यह सीमा केवल ₹10 लाख है।

अगर आपकी आईटीआर दिखाए गए कमाई और इस नकद लेन देन में अंतर दिखता है, तो विभाग आपको Section 143(2) या स्क्रूटनी का नोटिस भेज सकता है।

इस पोस्ट से जान सकते है:- Income Tax Notice क्यों आता है? घबराएं नहीं, जानें असली कारण, प्रकार और समाधान

Cash Withdrawal से जुड़ी जरूरी बातें

  • PAN Card: हर ₹50,000 से ज्यादा ट्रांजेक्शन में पैन कार्ड देना पड़ता है।
  • Source of Income साफ रखें: अगर आपके खाते में हर बार बड़ी बड़ी रकम आती है, तो उसका सोर्स स्पष्ट होना चाहिए।
  • बार बार बड़े कैश ट्रांजेक्शन से बचें: क्योंकि बैंक आपके नाम से रिपोर्ट कर सकता है और इनकम टैक्स डिपार्मेंट जानकारी मांग सकता है।

भारी जुर्माने और पेनाल्टी से कैसे बचें?

अगर आप जुर्माना या पेनाल्टी से बचना चाहते है तो नीचे के 3 प्वाइंट को हमेशा ध्यान रखें:

  • डिजिटल पेमेंट्स अपनाएं: जहाँ तक संभव हो, Cheque, NEFT, RTGS, IMPS या UPI का इस्तेमाल करें ताकि कैश निकालने की नौबत ही न आए।
  • ITR समय पर भरें: हमेशा अपनी आईटीआर समय पर फाइल करें ताकि आपकी टीडीएस लिमिट ₹20 लाख से बढ़कर सीधे ₹1 करोड़ हो जाए।
  • बैंक को सर्टिफिकेट दें: जब आप आईटीआर भरते हैं, तो बैंक को इसका प्रमाण (ITR-V) सबमिट कर दें ताकि वह आपका गलत टीडीएस न काटें।

इस पोस्ट से जान सकते है:- ITR क्या है? ITR फाइल कैसे करें और जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

Cash Withdrawal & TDS Summary (Table)

Cash WithdrawalTDS Percentage
₹20 लाख तक (Non-ITR filer)0
₹20 लाख से ₹1 करोड़ (Non-ITR filer)2%
₹1 करोड़ से ज्यादा (ITR filer)2%
₹1 करोड़ से ज्यादा (Non-ITR filer)5%

इस पोस्ट से पूरा जाने:- TDS क्या है? जानें क्यों कटता है आपका पैसा और कैसे पाएं रिफंड, फॉर्म 26AS

FAQs: कुछ ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या बैंक से ₹10 लाख निकालने पर टैक्स लगता है?

जी नहीं सिर्फ कैश निकालने पर टैक्स नहीं लगता।

Q2. क्या टीडीएस कटने पर पैसा वापस मिल सकता है?

जी हाँ आप आईटीआर में क्लेम करके रिफंड ले सकते है।

Q3. क्या ₹1 करोड़ तक कैश निकालना पूरी तरह टैक्स फ्री है?

अगर आपने आईटीआर भरा है, तो ₹1 करोड़ तक बिना टीडीएस के पैसा निकाल सकते है।

इस पोस्ट से जाने:- टैक्स फ्री इनकम के 14 सोर्सेज: जानिए किन कमाई पर टैक्स नहीं देना होता

निष्कर्ष: बैंक से कैश विड्रॉल पर टैक्स के बारे में

अब टैक्स डिपार्मेंट आपके ऊपर हर तरह से नजर रख रही है अगर आपके इनकम और टैक्स रिटर्न या लेन देन आपस में मैच नहीं कर रहे तो वह आपके ऊपर कार्रवाई कर सकते हैं इसीलिए हमेशा जागरूक रहिए, और मेरे दिए हुए प्वाइंट को हमेशा ध्यान रखें।

आगे से कोई आपसे पूछे तो आप भी उन्हें डिटेल में बताए कि सच क्या है क्योंकि लोग अक्सर इस बात को लेकर डरे रहते हैं कि बैंक से ज्यादा कैश निकालने पर इनकम टैक्स का नोटिस आ सकता है या टीडीएस कट सकता है।

मे उम्मीद करता हूं कि आपको पता चला है बैंक से कितना कैश निकालने पर टीडीएस कटता है और टैक्स से यह कैसे अलग है, इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से पूरा जाने:- क्या एक बार आईटीआर भरने पर हर साल रिटर्न भरना अनिवार्य है? जैसे एक बार टीडीएस कटा

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment