छोटे व्यापारियों के लिए GST नियम का गाइड: सब कुछ जो आपको जानना ज़रूरी है

आज अगर आप छोटा बिज़नेस चलाते हैं, तो GST Compliance समझना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी गलती भी पेनल्टी और नोटिस ला सकती है।

हमारे भारत के छोटे और मध्यम व्यवसाय (MSME) अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन कई बार जीएसटी के कठिन नियम छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन जाते हैं, यदि आप एक छोटा बिज़नेस चलाते हैं, तो यह पोस्ट आपको भारी पेनाल्टी से बचाने और टैक्स बचाने में मदद करेगी।

वैसे तो मैने जीएसटी के बारे में सभी पोस्ट बनाया है लेकिन सभी पोस्ट को मिलकर आज इस पोस्ट में हम आसान भाषा में पूरी जीएसटी के कम्प्लायंस को समझेंगे, मेरा आपसे निवेदन ही है कि पोस्ट को लास्ट तक पड़ें ताकि सब कुछ आप जान सकें।

GST Compliance क्या होता है?

देखिए Goods and Services Tax (GST) के सभी नियमों को सही तरीके से पालन करने को ही GST Compliance कहते है, अगर आप बिजनेस कर रहे है या आगे करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी नियम आपको बहुत काम आएगी।

GST रजिस्ट्रेशन कब है ज़रूरी?

सबसे पहले आप यह जान लें कि आपको रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत है भी या नहीं, इसमें 3 चीज़ आती है गुड्स और सर्विस इनके ऊपर टर्नओवर

Goods (सामान) के लिए: जब आपका सालाना टर्नओवर ₹40 लाख से ज्यादा होता है।

Services (सेवाएं) के लिए: जब आपका सालाना टर्नओवर ₹20 लाख से ज्यादा होता है।

Inter-state (अंतर-राज्यीय) सेल पर: जब आप अपने राज्य से बाहर सामान बेचते हैं, तो ₹1 की सेल पर भी जीएसटी रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

E-commerce (ऑनलाइन सेल) पर: जब आप Amazon या Flipkart पर ऑनलाइन सामान बेचते हैं, तब भी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के बिना आप प्रोडक्ट लिस्ट नहीं कर सकते।

लेकिन एक चीज का आप ध्यान रखें किसी किसी राज्य पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिमिट सामान के लिए ₹20 लाख है और सर्विस के लिए ₹10 लाख है।

सही स्कीम का चयन: Regular vs Composition स्कीम

हर छोटे व्यापारियों के पास दो बिजनेस के लिए 2 ऑप्शन होते हैं जीएसटी नंबर लेना या कंपोजिशन स्कीम:

FeachersRegular SchemeComposition Scheme
टर्नओवर सीमाकोई लिमिट नहीं।₹1.5 करोड़ तक और ₹50 लाख सर्विस के लिए।
टैक्स रेटप्रोडक्ट के हिसाब से (5% या 18%)।बहुत कम (1% से 6%)।
आईटीसी का लाभमिलता है।नहीं मिलता।
दूसरे स्टेट में सेलकर सकते हैं।नहीं कर सकते।
रिटर्न हर मंथ या तिमाही पर।हर तिमाही पर।

Composition Scheme बस छोटे व्यापारियों के लिए हैं जब आपका टर्नओवर छोटा है, इसपर जीएसटी रेट कम और रिटर्न कम होता है, इसमें आपको ITC नहीं मिलेगा और दूसरे राज्यों पर सेल एलाऊ नहीं है इस स्कीम पर।

और एक बात अगर आप कंपोजिशन स्कीम लेते हैं तो आप ग्राहकों को टैक्स इनवॉइस जारी नहीं कर सकते और न ही टैक्स ले सकते हैं, सिर्फ आप (बिल ऑफ सप्लाई) दे सकते है जिससे यह प्रूफ होता है कि आप जीएसटी के अंदर ही हैं।

इस पोस्ट से जाने:- कंपोजिशन स्कीम क्या है? छोटे व्यापारियों के लिए GST का यह आसान तरीका (फायदे, नुकसान, योग्यता)

इनवॉइसिंग (Invoicing) के नियम

जीएसटी में बिलिंग सबसे जरूरी हिस्सा है, छोटे व्यापारियों को नीचे दिए गए दो तरह के बिलों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. Tax Invoice: जब आप किसी रजिस्टर्ड डीलर को सामान बेचते हैं और टैक्स कलेक्ट करते हैं।
  2. Bill of Supply: अगर आप कंपोजिशन स्कीम में हैं या टैक्स फ्री सामान बेच रहे हैं।

एक ज़रूरी जानकारी: आपके बिल पर आपका जीएसटी नंबर , ग्राहक का डिटेल्स, गुड्स और सर्विस का HSN और SAC कोड, और टैक्स का जानकारी जैसे (CGST, SGST, IGST) साफ़ साफ़ लिखा होना चाहिए।

E-invoice:- अब अगर आपका सालाना टर्नओवर ₹5 करोड़ या उससे ज्यादा हो जाता है, तो आपको ई-इनवॉइस बनाना होगा नीचे के पोस्ट से जान सकते है।

इस पोस्ट से जाने:- E-Invoice vs Normal Invoice क्या अंतर है और ई-इनवॉइस बनाना कब जरूरी है?

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का सही मिलान

ITC से हर एक व्यापारियों को फायदा मिलता है जिससे उनकी टैक्स कम हो जाती है, और इसमें एक सबसे बड़ी गलती है गलत आईटीसी क्लेम करना, जो आपको कभी नहीं करना है।

नियम यह है कि आप सिर्फ वही आईटीसी क्लेम कर सकते हैं जो आपके GSTR-2B में दिख रहा हो, अगर आपके सप्लायर ने अपनी रिटर्न फाइल नहीं की, तो आप टैक्स का लाभ नहीं ले पाएंगे, इसलिए हमेशा एक भरोसेमंद सप्लायर से ही खरीदारी करें।

रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट

जीएसटी कानून के अनुसार, आपको अपने बिज़नेस के रिकॉर्ड कम से कम 6 साल तक संभलकर रखने होते हैं, इसमें शामिल हैं:

  1. ​सेल और परचेज़ के बिल।
  2. ​स्टॉक का रजिस्टर।
  3. ​बैंक स्टेटमेंट।
  4. ​चुकाए गए टैक्स के चालान।
  5. खर्च का डिटेल्स।

इंटरेस्ट और पेनाल्टी से कैसे बचें?

लोग कुछ गलतियां करते है यह आपको नहीं करना है ताकि आप पेनल्टी और इंटरेस्ट से बच सके:

देरी से रिटर्न फाइल करना: अगर आप समय पर रिटर्न फाइल नहीं करते, तो प्रति दिन के हिसाब से लेट फीस लगती है।

और इनपर GSTR-1 और 3B के लिए ₹50 प्रतिदिन और नील रिटर्न के लिए ₹20 प्रतिदिन लगता है, साथ में देरी से टैक्स जमा करने पर 18% प्रति वर्ष की हिसाब से ब्याज लगता है।

गलत जानकारी देना: यदि आप जानबूझकर टैक्स छुपाते हैं, तो टैक्स राशि का 100% तक जुर्माना लग सकता है।

और भी है जैसे गलत आईटीसी क्लेम जो हमने आपको ऊपर बताया, गलत जीएसटी रेट लगाना टैक्स बचाने के लिए साथ में इनवॉइस मिसमैच यह सब शामिल है।

इस पोस्ट से जाने:- अगर जीएसटी रिटर्न देरी से फाइल करें तो इंटरेस्ट और लेट फीस कैसे कैलकुलेट होता है?

GST Return Due Dates

ReturnDue Date
GSTR-111 तारीख।
GSTR-3B20 तारीख।
CMP-0818 तारीख।
GSTR-430 तारीख।
GSTR-931 दिसंबर।

छोटे व्यापारियों के लिए सरकार का बनाया हुआ एक QRMP स्कीम भी है जिससे आप हर 3 महीने में एक बार जीएसटी जमा करने से भी चलेगा, नीचे से जाने।

QRMP स्कीम: छोटे व्यापारियों के लिए वरदान

सरकार ने छोटे व्यापारियों के चिंता कर (₹5 करोड़ तक टर्नओवर) वालों के लिए QRMP (Quarterly Return Monthly Payment) स्कीम शुरू की है।

QRMP स्कीम का फायदा बहुत सारी है जो आपको साल में 12 बार के बजाय सिर्फ 4 बार GSTR-1 और GSTR-3B भरना होता है।

टैक्स का पेमेंट आपको हर महीने जमा करना होता है, लेकिन रिटर्न 3 महीने में बस एक बार, इससे आपको टेंशन कम हो जाता है, और आप बिजनेस में ज्यादा ध्यान दे पाते है।

इस पोस्ट से पूरा जाने:- GST की QRMP Scheme क्या है? किसके लिए है पूरी जानकारी

एक उदाहरण आपके लिए

आपने ₹2,00,000 का सेल किया जिसपर जीएसटी 18% है, कस्टमर से ₹36,000 जीएसटी कलेक्ट किया अब यह जीएसटी आपको सरकार को जमा करना है।

Gst Compliance Hindi

टिप्स सही से बिजनेस चलाने के लिए:- मैने और एक इमेज एड किया ताकि आपको सब याद रहें आप समय पर रिटर्न भरें, अकाउंट का प्रॉपर हिसाब रखें, चाहे तो जीएसटी सॉफ्टवेट का इस्तेमाल करें और एक CA की मदद लें (अगर जरूरत हो तो)।

जितना भी ऊपर आपको मैने प्वाइंट बताए है कुछ पोस्ट का लिंक में इसी पेज पर दिया हूं, जीएसटी से जुड़ी सभी जानकारी वाला पोस्ट में पहले ही बनाकर रखा हूं, आप मेरे इस लिंक पर क्लिक कर सभी देख सकते है कि आपको कौन सा जानकारी अभी चाहिए:- जीएसटी रिलेटेड सभी पोस्ट

निष्कर्ष: जीएसटी नियम के बारे में

छोटे व्यापारियों को अक्सर लगता है कि जीएसटी के आने से उनका खर्चा बढ़ गया है, लेकिन सच तो यह है कि सही कम्प्लायंस से आप अपनी खरीद पर चुकाया गया टैक्स (ITC) से वापस पा सकते हैं, जो आपकी असल लागत को कम कर देता है, इसीलिए हर महीने अपनी GSTR-2B चेक करने की आदत डालें।

GST नियमों का पालन करना न केवल कानूनी ज़रूरत है, बल्कि यह आपके बिज़नेस को “प्रोफेशनल” भी बनाता है, इसीलिए GST Compliance हर छोटे या बड़े व्यापारियों के लिए जरूरी है, अगर आप सही समय पर रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और पेमेंट करते हैं, तो आप पेनल्टी से बच सकते हैं और अपना बिजनेस आराम से चला सकते हैं।

में उम्मीद करता है की आप छोटे व्यापारियों के लिए GST कब जरूरी है? जीएसटी क्या है, और इसमें क्या क्या बातें हो सकती है आपने यह सब कुछ जाना, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जाने:- जीएसटी में IRP (Invoice Registration Portal) क्या है? जानें ई-इनवॉइसिंग में इसका क्या रोल है?

इस पोस्ट से जाने:- ITC का दावा क्या है और इसे कैसे करें? जानें इनपुट टैक्स क्रेडिट के नियम और GSTR-2B का काम

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment