GST में LUT क्या है? बिना टैक्स दिए विदेश में सामान आयात निर्यात कैसे करें, फायदे और फाइल करने की तरीका

हमारे भारत पर जीएसटी में एलयूटी क्या है? यह एक बहुत ही जरूरी सवाल है, खासकर निर्यातकों (Exporters) और व्यवसायों के लिए जो अंतर्राष्ट्रीय (International) बाजार में व्यापार करते हैं। 

हमारे देश के बहुत लोग जीएसटी में रजिस्टार्ट व्यवसायी है जो वस्तुओं या सेवाओं का एक्सपोर्ट बाहर से करते हैं या आगे करना चाहते हैं, और कोई भी जो जीएसटी में (जीरो-रेटेड सप्लाइज) और एक्सपोर्ट के नियम को पूरा समझना चाहता है, उन सभी के लिए यह पोस्ट में बना रहा हूं।

आज में आपको LUT (Letter of Undertaking) क्या है, इसे कैसे फाइल किया जाता है, इसकी पूरी जानकारी आसान बातों में समझाऊंगा, इसीलिए इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े। 

GST में (जीरो-रेटेड सप्लाइज) और निर्यात का मतलब क्या है?

आसान बातों में बताऊं तो, निर्यात (Export) और SEZ (Special Economic Zone) को दी जाने वाली सप्लाई को ‘जीरो-रेटेड’ कहा जाता है।

इन पर टैक्स क्यों नहीं लगता? सरकार का कहना है (सामान का एक्सपोर्ट करो) टैक्स का चिंता मत करो, अगर भारतीय उत्पादों पर भारत का टैक्स (मतलब जीएसटी) भी लगेगा, तो वह विदेशी बाज़ार में बहुत महंगे हो जाएंगे, ग्लोबल बाज़ार में प्रतिस्पर्धी (Competitive) रहने के लिए निर्यात को टैक्स फ्री रखा जाता है।

हमारे पास निर्यात पर टैक्स फ्री के दो तरीके है:

  1. IGST भरकर रिफंड लेना: पहले टैक्स जमा करें, फिर महीनों तक सरकार से रिफंड का इंतज़ार करें, (इसमें कभी कभी पैसा ब्लॉक हो जाता है)।
  2. LUT के ज़रिए: बिना एक भी रुपया टैक्स दिए सीधे निर्यात कर सकते है, बस आपको “एलयूटी” जीएसटी प्रोटल पर जमा करना है।

GST में LUT क्या है? (परिभाषा) विस्तार से

LUT का पूरा नाम Letter of Undertaking (लेटर ऑफ़ अंडरटेकिंग) है, यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसे जीएसटी में रजिस्टार्ट एक्सपोर्टर फाइल करते हैं।

एलयूटी एक ऑनलाइन घोषणा पत्र (Declaration) है, इसे ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर भरा जाता है, इसके मदद से निर्यातक सरकार को यह वचन देता है कि वह बिना IGST चुकाए निर्यात करेगा और अगर वह समय सीमा के अंदर निर्यात नहीं किया, तो वह ब्याज के साथ टैक्स जमा करेगा, मतलब यह कि वह सभी जीएसटी नियम का पालन करेगा।

​यह बॉन्ड (Bond) का एक आसान ऑप्शन है, क्योंकि बॉन्ड में बैंक गारंटी या भारी सिक्योरिटी जमा करना पड़ती है, जबकि एलयूटी पूरी तरह फ्री और आसान है।

जीएसटी में एलयूटी के सभी फायदे

बेहतर कैश फ्लो (Cash Flow): आपको टैक्स (IGST) जमा करने के लिए अपनी “वर्किंग कैपिटल” ब्लॉक करने की ज़रूरत नहीं है।

सरल प्रक्रिया: रिफंड के लिए बार बार अप्लाई करने और अधिकारियों के चक्कर काटने का झंझट नहीं होती।

लागत में कमी: रिफंड प्रक्रिया में लगने वाले डॉक्यूमेंट, नियम फॉलो करने, प्रशासनिक खर्च और बहुत समय की बचत होती है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा: सामान और सेवाओं की कीमत कम रहती है, जिससे यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं, और सेल ज्यादा होने के चांस होता है।

जीएसटी नियम: एलयूटी से यह पता चलता है कि निर्यातक सभी जीएसटी नियमों का पालन कर रहे हैं।

पात्रता (एलयूटी कौन फाइल कर सकता है?)

सबसे पहले आपके के पास अपनी जीएसटी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, और इसमें कोई भी एक्सपोर्टर (Goods और Services) भाग ले सकता है

आप पर ₹2.5 करोड़ या उससे ज्यादा के टैक्स पेंडिंग या टैक्स रिलेटेड कोई पिछला केस न हो, साथ में आपका इरादा वस्तुओं या सेवाओं का निर्यात करना हो।

आपने अपनी सभी पुरानी जीएसटी रिटर्न समय पर फाइल की हों, या SEZ कैटेगरी में सप्लाई करने का इरादा हो।

गूगल एडसेंस से इनकम पर भी एलयूटी फाइल कर सकते है

अगर आप फ्रीलांसिंग, यूट्यूब या ब्लॉगिंग पर गूगल एडसेंस से इनकम करते है, और आप जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिमिट सेवा पर ₹20 लाख को क्रॉस करके जीएसटी रजिस्ट्रेशन किया, अब एलयूटी नियम पर जीएसटी फ्री को क्लेम करना चाहते है।

बहुत लोगों को पता नहीं है कि एडसेंस से इनकम पर भी जीएसटी जीरो है आप सिर्फ एलयूटी को फाइल कर विदेश से आया इनकम को भी टैक्स फ्री रख सकते है।

इस पोस्ट से जाने:- Google AdSense इनकम पर टैक्स कितना? जानें आयकर और GST के पूरे नियम (ब्लॉगर, यूट्यूबर्स के लिए)

LUT फाइल करने की ऑनलाइन तरीका (Step-by-Step)

एलयूटी फाइल करने के तरीका पूरी तरह डिजिटल है और Form GST RFD-11 के ज़रिए पूरी होती है:

  1. सबसे पहले: GST Portal पर लॉगिन करें।
  2. अब: Dashboard > Services > User Services > Furnish Letter of Undertaking (LUT) पर जाएं।
  3. वित्तीय वर्ष (Financial Year): आगामी वर्ष (जैसे 2026-27) को सलेक्ट करें।
  4. डॉक्यूमेंट अपलोड: अगर पिछला एलयूटी है, तो उसे अपलोड करें (लेकिन यह जरूरी नहीं)।
  5. गवाह (Witnesses): दो स्वतंत्र गवाहों के नाम और एड्रेस लिखें।
  6. घोषणा (Declaration): सभी चेकबॉक्स पर टिक करें।
  7. सबमिट: DSC (Digital Signature) या EVC (Electronic Verification Code ओटीपी) के ज़रिए फॉर्म को सबमिट करें।

सब कुछ सही से जमा होने के बाद आपको तुरंत एक ARN (Application Reference Number) जनरेट होकर आपको मिलेगा, जो आपके एलयूटी का प्रमाण है।

LUT Filing के लिए कौन से documents चाहिए?

एलयूटी जमा करने से पहले आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी वह भी में आपको बता देता हूं:

  1. IEC (Importer Exporter Code)
  2. PAN (Permanent Account Number)
  3. GST Registration Certificate
  4. पुराना एलयूटी (अगर हो)

LUT और Bond में क्या अंतर है?

एलयूटी में कोई सुरक्षा जमा या बैंक गारंटी की जरूरत नहीं होती लेकिन बॉन्ड तब जरूरत होता है जब निर्यातक एलयूटी फाइल करने के लिए योग्य नहीं है, इसमें ज्यादातर बैंक गारंटी या सुरक्षा जमा शामिल होती है, एक टेबल से समझे:

विशेषताLUT (लेटर ऑफ़ अंडरटेकिंग)बॉन्ड (Bond)
बैंक गारंटीकोई ज़रूरत नहीं।जरूरी है (आमतौर पर 15%)।
खर्चपूरी तरह से फ्री।बैंक गारंटी और स्टैम्प ड्यूटी का खर्च।
पात्रतालगभग सभी के लिए।सिर्फ उनके लिए जो कर चोरी के दोषी हों।
प्रक्रियाऑनलाइन और तेज़।ऑफलाइन और कठिन।

इस पोस्ट से जाने:- टैक्स फ्री इनकम के 14 सोर्सेज: जानिए किन कमाई पर टैक्स नहीं देना होता

एलयूटी का वैधता और समय सीमा

वैधता: एलयूटी सिर्फ एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के लिए वैलिड होता है, आपको हर साल 31 मार्च से पहले अगले साल के लिए नया एलयूटी फाइल करना होता है (मतलब रिन्यू करना है)।

समय सीमा (Time Limit): सामान के मामले में, शिपिंग बिल की तारीख से 3 महीने के भीतर सामान भारत से बाहर चला जाना चाहिए, सेवाओं के मामले में 1 साल के भीतर पैसा विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) में भारत आ जाना चाहिए।

नया नियम: यदि आप इन समय सीमाओं का पालन नहीं करते, तो आपको 18% ब्याज के साथ टैक्स देना होगा।

इस पोस्ट से जाने:- जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिमिट 10/20 लाख और 20/40 लाख कौन सा सही है?

LUT फाइल न करने पर क्या होगा?

अगर आपने एलयूटी फाइल नहीं किया या आप इसके पात्र नहीं हैं, तो एक्सपोर्ट के समय आईजीएसटी जमा करके कर सकते है, बाद में दिए गए आईजीएसटी को रिफंड के लिए अप्लाई करना होगा।

यह तरीका आपके बिजनेस के कैश को कम करता है और इसमें समय और प्रयास ज्यादा लगता है, और कभी कभी रिफंड क्लेम कठिन भी हो सकता है, इसीलिए एलयूटी के सभी नियम को पालन कर और सही डॉक्यूमेंट के साथ काम करें।

इस पोस्ट से जाने:- विदेश से भारत सामान मंगाने पर Custom Duty और Tax कैसे लगता है

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या सर्विस एक्सपोर्टर एलयूटी के बिना एक्सपोर्ट कर सकता है?

हाँ कर सकता है, लेकिन तब आपको पहले 18% IGST का पेमेंट करना होगा और बाद में उसका रिफंड क्लेम करना होगा, अगर आप बिना टैक्स दिए (Zero-Rated) सर्विस बेचना चाहते हैं, तो एलयूटी जरूरी है, बिना टैक्स भरे और बिना एलयूटी के एक्सपोर्ट करना नियम के विरुद्ध है।

Q2. एलयूटी ऑनलाइन अप्रूव होने में कितना समय लगता है?

एलयूटी यह तुरंत अप्रूव हो जाता है, जैसे ही आप पोर्टल पर DSC या EVC के ज़रिए फॉर्म सबमिट करते हैं, तब जो ARN जनरेट हो जाता है, इसे ही (सिस्टम जनरेटेड अप्रूवल) माना जाता है, इसमें।आपको किसी अधिकारी के पास जाने या मैन्युअल अप्रूवल का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं होती।

Q3. क्या एलयूटी रिजेक्ट भी हो सकता है?

ज्यादातर मामलों में नहीं होता है, क्योंकि यह एक “Self-Declaration” (स्व-घोषणा) है, लेकिन अगर आपने अतीत में ₹2.5 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की है और आप पर मुकदमा चल रहा है, तो विभाग आपका एलयूटी रिजेक्ट कर सकता है, ऐसी स्थिति में आपको एलयूटी के बजाय Bond (बैंक गारंटी के साथ) भरना पड़ता है।

इस पोस्ट से जाने:- GST क्या है? जानें वस्तु एवं सेवा कर के 4 प्रकार (CGST, SGST, IGST, UTGST) और उनका मतलब

निष्कर्ष: और निर्यातकों के लिए कुछ सलाह

हमारे भारत सरकार का लक्ष्य एक्सपोर्ट को आसान बनाना है, इसीलिए LUT (Letter of Undertaking) एक्सपोर्टर के लिए एक वरदान की तरह है, यदि आप भारत से बाहर सामान या सेवाएँ बेचते हैं, तो यह आपके बिज़नेस को बढ़ाने में बहुत मदद करेगा।

शॉर्ट में कहूं तो एलयूटी फाइल करना किसी भी एक्सपोर्टर के लिए पहली लिस्ट में होनी चाहिए, यह न केवल आपके पैसे बचाता है, बल्कि आपके बिज़नेस को अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर मज़बूत बनाता है, इससे आप बिना आईजीएसटी के निर्यात करने की अनुमति देती है।

इसीलिए हमेशा नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही अपना एलयूटी रिन्यू (Renew) कर लें, अगर आप बिना एलयूटी के निर्यात करेंगे, तो आपको पहले भारी टैक्स देना होगा और फिर रिफंड के लिए महीनों इंतज़ार करना पड़ेगा।

जीएसटी में एलयूटी क्या है? इसपर अभी भी अगर आपको किसी भी संदेह या जटिलता लगता है तो हमेशा एक योग्य टैक्स सलाकार से सलाह ले वह आपको आपके बिजनेस के अनुसार सही सलाह देंगे।

में उम्मीद करता है की आपको जीएसटी एलयूटी क्या है? इसे कब और कैसे फाइल करें? ऐसे सभी सवाल का जवाब मिला है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

अब इस पोस्ट से जाने:भारत से विदेश सामान कैसे बेचें? एक्सपोर्ट पर टैक्स नियम और सरकारी फायदों की पूरी जानकारी

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment