SEZ क्या है? भारत में स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के जानकारी, फायदे, नियम और टैक्स छूट

​अगर आप भारत से बड़े लेवल पर एक्सपोर्ट करना चाहते हैं या कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं, तो SEZ (Special Economic Zone) आपके लिए बड़े काम का है। 

SEZ क्या है? एक लाइन में कहूं तो, SEZ हमारे भारत के भीतर एक ऐसा विशेष क्षेत्र है जहाँ के व्यापारिक और टैक्स नियम देश के बाकी नियमों बहुत से अलग और ज्यादा आसान होते हैं।

SEZ का उद्देश्य: भारत में विदेशी इन्वेस्टमेंट बढ़ाने, इंडस्ट्री को बढ़ावा देने, रोज़गार पैदा करने और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना जिससे मैन्युफैक्चर और सर्विस देश में बढ़ें, इनके लिए सरकार SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन) की शुरुआत की और सरकार इसमें कई तरह की टैक्स छूट देती है।

अगर आप बिजनेस या एक्सपोर्ट में करने के सोच रखते हैं, तो SEZ समझना बहुत जरूरी है, आज में आपको SEZ के बारे में पूरा जानकारी दूंगा इसीलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।

SEZ की परिभाषा (विस्तार से)

SEZ एक ऐसा भौगोलिक क्षेत्र है जिसे देश पर कानूनी मामले में विदेशी सीमा जैसा माना जाता है, मतलब अगर भारत का कोई बिज़नेस ऑनर SEZ में सामान भेजता है, तो उसे एक्सपोर्ट माना जाता है, भारत में इस SEZ अधिनियम 2005 में शुरुआत की गई थी।

इस स्पेशल एरिया में:

  • बिजनेस को टैक्स में छूट मिलती है।
  • एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया जाता है।
  • नियम बाकी से सरल होते हैं।

इनके लिए SEZ को देश के अंदर एक अलग इकोनॉमिक जोन भी कहा जाता है, अगर आप इंपोर्ट, एक्सपोर्ट या मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते हैं, तो SEZ आपको टैक्स सेविंग और ग्लोबल बाज़ार का बड़ा मौका देता है।

SEZ में बिज़नेस करने के 5 बड़े फायदे

​सरकार SEZ यूनिट्स को कुछ सुविधाएँ देती है ताकि वह ग्लोबल बाज़ार में मुकाबला कर सकें:

कस्टम ड्यूटी में छूट: SEZ में सामान बनाने के लिए यदि आप विदेश से कच्चा माल या मशीनरी मंगाते हैं, तो उस पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगती, और IGST भी नहीं लगता।

इनकम टैक्स होलीडे (Tax Holiday): SEZ यूनिट्स को पहले 5 साल तक अपने मुनाफे पर 100% इनकम टैक्स की छूट मिलती है, और अगले 5 साल तक 50% की छूट मिलती है।

देश के अंदर बेनिफिट: अगर आप देश के अंदर से भी सामान खरीदते है तो जीएसटी जीरो होता है, इससे सप्लायर एक्सपोर्ट जैसा देखता है, और जीरो जीएसटी बिल बनता है।

GST का लाभ: SEZ में दी जाने वाली सप्लाई को “Zero-Rated” माना जाता है, मतलब SEZ यूनिट को सामान बेचते समय जीएसटी नहीं देना पड़ता, अगर जीएसटी जमा किया तो आईटीसी (Input Tax Credit)से रिफंड मिलता है।

सिंगल विंडो क्लीयरेंस: यहाँ बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको अलग अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, सभी लाइसेंस एक ही जगह से मिल जाते हैं।

बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर: SEZ क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली, पानी, मज़बूत सड़कें,पोर्ट और कनेक्टिविटी दी जाती है।

साथ में सामान जल्दी क्लियर होता है और इसमें पेपरवर्क भी कम होता है, यही कुछ SEZ के फायदे है अगर आप इस फील्ड में आएंगे तो यह फायदे आपको भी मिलेंगे।

इस पोस्ट से जाने:- विदेश से भारत सामान मंगाने पर Custom Duty और Tax कैसे लगता है

SEZ और GST के नियम

SEZ क्या है यह तो आपने जाना, अब DTA (Domestic Tariff Area) यह वह बाजार है जो जहाँ सभी सामान्य नियम, सीमा शुल्क और जीएसटी कानून लागू होते हैं

DTA से SEZ को सप्लाई: जब देश के किसी सामान्य एरिया (DTA – घरेलू टैरिफ क्षेत्र) से कोई व्यापारी SEZ को सामान बेचता है, तो उसे (डीम्ड एक्सपोर्ट) माना जाता है, इस पर LUT (Letter of Undertaking) के ज़रिए 0% जीएसटी लगता है।

SEZ से DTA को सप्लाई: यदि SEZ यूनिट भारत के ही किसी सामान्य बाज़ार में सामान बेचती है, तो उसे “इंपोर्ट” माना जाएगा और उस पर कस्टम ड्यूटी और IGST लगेगा।

और भी कुछ SEZ के नियम है जैसे आपका बिजनेस SEZ ऑथोरिटी से अप्रूव होना चाहिए, बाद में अकाउंट प्रॉपर मेंटेन करना होगा साथ में सभी GST और Customs Rules फॉलो करना होगा।

इस पोस्ट से जाने:- GST में LUT क्या है? बिना टैक्स दिए विदेश में सामान आयात निर्यात कैसे करें, फायदे और फाइल करने की तरीका

SEZ और सामान्य बिज़नेस (DTA) में अंतर

फीचरसामान्य क्षेत्र (DTA)स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ)
कस्टम ड्यूटीपूरी देनी पड़ती है।पूरी तरह माफ़ (इंपोर्ट पर)।
इनकम टैक्सटैक्स स्लैब के अनुसार।5-15 साल तक विशेष छूट।
जीएसटी सामान्य दरें लागू।0% (Zero-Rated)।
मकसदलोकल बाज़ार।मुख्य रूप से एक्सपोर्ट।
आईटीसी पूरा मिलता है।पूरा मिलता है।

एक्सपोर्ट करने के कुछ जरूरी बातें

देखिए SEZ में यूनिट खोलना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है, क्योंकि अगर आपका 70% से ज़्यादा व्यापार एक्सपोर्ट से होता है, तभी SEZ में जाना अच्छा रहेगा। 

छोटे छोटे व्यापारियों के लिए ‘Additional Place of Business’ के रूप में SEZ का इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि यहाँ पर नियमों का पालन सबसे पहले करना होता है।

एस्ट्रा प्वाइंट जीएसटी पर: अगर आपका बिजनेस भारत के लिए है तो सेवा पर ₹20 लाख और गुड्स पर ₹40 के ऊपर होने के बाद आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा, और अगर आप एक स्टेट से दूसरी स्टेट या ऑनलाइन समान बेचते है तो बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के आप काम नहीं कर सकते।

इस पोस्ट से जाने:- जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिमिट 10/20 लाख और 20/40 लाख कौन सा सही है?

SEZ में business शुरू कैसे करें?

  • Step 1: SEZ में स्पेस या यूनिट लेना
  • Step 2: अप्रूवल के लिए अप्लाई करना
  • Step 3: Directorate General of Foreign Trade से IEC Code लेना
  • Step 4: जीएसटी रजिस्ट्रेशन करना

ध्यान रखें: SEZ हर बिजनेस के लिए नहीं है, इसमें एंट्री थोड़ा कठिन हो सकता है, और अगर आप लोकल सेल करेंगे तो DTA खरीदार को (Customs Duty और IGST) देनी पड़ेगी।

भारत के प्रमुख SEZ लोकेशन

  1. नॉएडा SEZ (नाम NSEZ) यह Uttar Pradesh में है।
  2. कांडला SEZ (नाम KASEZ) यह Gujarat में है।
  3. सांताक्रूज़ SEZ (नाम SEEPZ) यह Maharashtra में है।
  4. विशाखापत्तनम SEZ (नाम VSEZ) यह Andhra Pradesh में है।
  5. चेन्नई SEZ (नाम MEPZ) यह Tamil Nadu में है।

इस पोस्ट से जाने:- GST में नाम कैसे बदलें? बिजनेस और ट्रेड नेम बदलने की पूरा तरीका

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. SEZ में GST लगता है?

जी नहीं यह Zero Rated Supply होता है।

Q2. क्या SEZ में import free होता है?

जी हाँ कस्टम ड्यूटी नहीं लगता (ज्यादातर केस में)।

Q3. क्या हर कोई SEZ में business कर सकता है?

जी नहीं पहले अप्रूवल की जरूरी होता है।

इस पोस्ट से जीएसटी के बारे में पूरा जाने:- GST क्या है? जानें वस्तु एवं सेवा कर के 4 प्रकार (CGST, SGST, IGST, UTGST) और उनका मतलब

निष्कर्ष: SEZ बिजनेस के बारे में

अंत में आपको कहना चाहूंगा एसईजेड एक स्पेशल जोन है जहाँ बिजनेस को जीएसटी पर छूट मिलता है, इंपॉर्ट ड्यूटी का बेनिफिट मिलता है और एक्सपोर्ट पर भी फायदा मिलता है।

भारत सरकार ने देश के कुछ हिस्सों को “विदेशी धरती” जैसा दर्जा दिया है ताकि वहाँ से व्यापार को बढ़ावा मिल सके, इसीलिए एसईजेड नियम से भारत में बिजनेस और एक्सपोर्ट को बढ़ाने का एक बेहतरीन मौका है।

अगर आप एक्सपोर्ट की सोच रहे है और एसईजेड से रिलेटेड कोई भी डाउट हो तो एक टैक्स सलाहकार से सलाह ले, वह आपको आपके स्थिति के हिसाब से सही सलाह देंगे।

में उम्मीद करता हूं की आपको भारत के एसईजेड के बारे में जानकारी मिली है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जाने:- टैक्स की दुनिया में EEE (Investment-Interest-Maturity) क्या है? पूरी जानकारी सरल भाषा में

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment