म्यूचुअल फंड निवेश और विड्रॉल मुनाफे पर टैक्स की पूरी जानकारी

आज के समय में आसानी से संपत्ति बनाने के लिए म्यूचुअल फंड सबसे बेहतरीन तरीके में से एक माना जाता है, इसमें इन्वेस्ट शुरू करना जितना आसान है, पैसे निकालते समय टैक्स के नियमों को समझना उतना ही ज़रूरी है।

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो टैक्स के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि निवेश और निकासी पर कितना टैक्स लगता है, कई लोग रिटर्न देखते हैं, लेकिन टैक्स नियम नहीं समझते, इसीलिए उनको लॉस होता है।

आज इस पोस्ट में हम आपको म्यूचुअल फंड में निवेश के तरीकों और पैसे निकालते समय लगने वाले टैक्स और चार्ज के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी देंगे इसीलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।

म्यूचुअल फंड क्या है?

म्यूचुअल फंड एक ऐसा इन्वेस्ट का तरीका है जिसमें कई निवेशकों का पैसा एक साथ इकट्ठा करके अलग अलग कंपनी पर लगाया जाता है, इससे रिस्क कम होता है और रिटर्न की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

मतलब म्यूचुअल फंड में आप अपनी छोटी या बड़ी रकम को किसी कंपनी को देते है, और उस कंपनी के प्रोफेशनल फंड मैनेजर के माध्यम से शेयर, बॉन्ड या अन्य एसेट्स में निवेश होते हैं।

म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के 2 मुख्य तरीके होते हैं:

SIP (Systematic Investment Plan): इसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि (जैसे ₹100 या ₹1,000) निवेश करते हैं, यह छोटे निवेशकों और सबसे अच्छा इन्वेस्ट माना जाता है।

Lump Sum (एकमुश्त निवेश): यदि आपके पास एक बड़ी रकम है, तो आप उसे एक बार में निवेश कर सकते हैं, यह तब फायदेमंद होता है जब मार्केट में गिरावट आता हो।

म्यूचुअल फंड पर टैक्स के नियम

एक टैक्स एक्सपर्ट के नज़रिए से देखें तो निवेश का असली फायदा तभी है जब आप टैक्स बचाना जानते हो, म्यूचुअल फंड पर टैक्स इस बात पर लगता है कि फंड कौन सा है और आपने उसे कितने समय तक अपने पास रखा है, एक टेबल से समझे:

फंड का प्रकारहोल्डिंग पीरियड (समय)टैक्स की दर (LTCG/STCG)
Equity Fund12 महीने से कम रखने पर20% (STCG) लगता है
Equity Fund12 महीने से ज़्यादा रखने पर12.5% (LTCG) लगता है और ₹1.25 लाख तक की छूट मिलती है
Debt Fundकितना भी समय रखने परआपकी Income Slab के अनुसार टैक्स लगता है

एक्सपर्ट लोगों का कहना है की इक्विटी म्यूचुअल फंड में लंबे समय (Long Term) के लिए बने रहना टैक्स और रिटर्न दोनों मामलों से ज्यादा फायदेमंद होता है।

LTCG मतलब Long Term Capital Gain ज्यादा समय तक रखा हुआ पैसा और STCG मतलब Short Term Capital Gain कम समय तक रखा हुआ पैसा, सरकार 1 साल से ऊपर रखा हुआ पैसा को LTCG मानती है।

निवेश और विड्रॉल के समय ध्यान रखने वाली बातें

लक्ष्य तय कर करें निवेश: अपनी ज़रूरत के हिसाब से जैसे बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट के हिसाब से फंड चुनें।

पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन: कभी भी सारा पैसा एक ही फंड में न लगाएं, ताकि एक में रिटर्न न आए तो दूसरे से कवर हो जाए।

टैक्स बचत: हर साल Section 80C के तहत ₹1.25 लाख तक के प्रॉफिट लॉन्ग टर्म मुनाफे पर टैक्स छूट का फायदा उठाएं।

और हमेशा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट का एक लक्ष्य बनाए, रिस्क कितना है वह समझें और रिटर्न देखकर कोई भी फंड न चुनें, बड़े बड़े कंपनी देखकर अपना पैसा इन्वेस्ट करें।

इस पोस्ट से जाने:- टैक्स डिडक्शन और टैक्स एक्जेम्प्शन में अंतर को समझे? टैक्स बचाने के लिए

क्या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय टैक्स लगता है?

सीधा जवाब म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन स्टैम्प ड्यूटी (Stamp Duty) लगता है यह 1 जुलाई 2020 से भारत सरकार ने म्यूचुअल फंड की खरीदारी पर 0.005% स्टैम्प ड्यूटी जरूरी कर दी है।

एक उदाहरण स्टैम्प ड्यूटी का: अगर आप ₹1,00,000 का इन्वेस्ट करते हैं, तो सिर्फ ₹5 स्टैम्प ड्यूटी के रूप में कट जाएंगे और आपको ₹99,995 की ही यूनिट्स मिलेंगी, यह टैक्स नहीं बल्कि ट्रांजैक्शन चार्ज ही (Stamp Duty) है।

लेकिन बेचने पर स्टैम्प ड्यूटी नहीं लगता, जब आप उस यूनिट को बेचते हैं (रिडीम करते हैं) तब टैक्स लगता है, और यह टैक्स आपके होल्डिंग पीरियड (कितने समय रखा) और आपके फंड के प्रकार पर निर्भर करता है, जो हमने आपको ऊपर के टेबल में बताया।

जानकार रखें: जब आप म्यूचुअल फंड या शेयर से प्रॉफिट कमाते है तब यह Capital Gain Tax के अंदर आता हैं।

ध्यान रखें: कई फंड हाउस एक तय किया हुआ समय (जैसे 1 साल) से पहले पैसा निकालने पर 1% तक का चार्ज काटते हैं, इसीलिए इन्वेस्ट करने से पहले उनका ‘Exit Load’ की शर्तें एकबार ज़रूर पढ़ें।

इस पोस्ट से जाने:- LIC मैच्योरिटी टैक्स फ्री है या नहीं? जानें 10% और ₹5 लाख वाला नया नियम

निष्कर्ष: म्यूचुअल फंड पर टैक्स के बारे में

म्यूचुअल फंड पर निवेश आज के समय में एक स्मार्ट तरीका है, लेकिन विड्रॉल के समय जल्दबाज़ी न करें, एग्जिट लोड और टैक्स को समझकर ही अपना पैसा निकालें ताकि आपके हाथ में ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफा आए।

इसीलिए सही जानकारी और योजना के साथ निवेश करना जरूरी है, निवेश और निकासी दोनों आसान हैं, पर टैक्स और मार्केट रिस्क को समझना भी उतना ही जरूरी है।

मेरा यह पोस्ट म्यूचुअल फंड रिटर्न पर टैक्स सिर्फ जानकारी के उद्देश्य के लिए है, कोई भी निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह ज़रूर लें।

में उम्मीद करता हूं की आपको म्यूचुअल फंड रिटर्न पर टैक्स कितना लगता है? इस सवाल का सभी जवाब मिला है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जाने:- हमारे भारत में कितने प्रकार के टैक्स हैं? जानिए पूरी जानकारी

इस पोस्ट से जाने:- Tax क्यों भरे? जाने टैक्स भरने के फायदे और नुकसान (Penalty aur Benefits)

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment