Income Tax Notice क्यों आता है? घबराएं नहीं, जानें असली कारण, प्रकार और समाधान

आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे Income Tax Notice क्यों आता है? इसमें क्या क्या कारण हो सकते है, हम 3 आसान सवालों के जरिए पूरा समझेंगे।

देखिए कई लोगों को अचानक Income Tax Department से नोटिस (Notice) मिल जाता है और उन्हें समझ नहीं आता कि गलती कहाँ हुई है।

आगे आपको भी कभी इनकम टैक्स डिपार्मेंट से नोटिस न आए इसके लिए क्या क्या गलती नहीं करनी है, सभी बातों को जानने के लिए कृपया आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ें।

सवाल 1: Income Tax Notice क्या होता है?

Income Tax Notice एक सरकारी सूचना होती है, यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको तब भेजता है जब:

  • आपकी आईटीआर में कोई जानकारी मिटमैच हो।
  • कुछ इनकम डिटेल्स जमा करना मिस हो गई हो।
  • टीडीएस कटा हो लेकिन आईटीआर में नहीं दिखाया गया हो।

यह नोटिस डरने के लिए नहीं होता, बल्कि जानकारी या क्लैरिफिकेशन के लिए होता है, जो सरकार आपसे जानना चाहती है।

समय पर सही जवाब देने से पेनल्टी और समस्या से बचा जा सकता है, और नोटिस को आसानी से क्लॉज किया जा सकता है।

सवाल 2: Income Tax Notice आने के मुख्य कारण क्या हैं?

आज टैक्स विभाग के पास आपके हर बड़े ट्रांजैक्शन की जानकारी पहले से होती है, क्योंकि सभी ट्रांजैक्शन आपके पैन कार्ड के ऊपर होता है, अब नोटिस आने के असल कारण को समझे:

ITR और AIS/26AS में अंतर: आयकर विभाग आपके AIS (Annual Information Statement) के डेटा का मिलान करता है आपके द्वारा जमा की गई आईटीआर से, अगर आपके बैंक ब्याज, डिविडेंड या शेयर बाज़ार की कमाई और आईटीआर के हिसाब में अंतर होता है, तब नोटिस आता है।

बड़े नकद लेन-देन (High-Value Transactions): अगर आपने साल भर में अपने बैंक अकाउंट में ज्यादा कैश जमा किया है या निकाला है, या प्रॉपर्टी खरीदी है जिसकी जानकारी आईटीआर में अपने नहीं दी, तो विभाग आपसे पैसे का स्रोत (Source of Fund) पूछ सकता है।

ITR फाइल न करना: जब आपकी इनकम टैक्स छूट की सीमा से ज्यादा होता है और आपने आईटीआर फाइल नहीं की है, तो विभाग आपको रिटर्न भरने के लिए नोटिस भेज सकता है।

ITR देर से या गलत फॉर्म में भरना: हर फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के बाद आईटीआर फाइल करना होता है जो लोग टैक्स के दायरे में आते है, और उनको अपने इनकम सोर्स के अनुसार आईटीआर फॉर्म को चूस करना होता है, सही फॉर्म को चूस न करना और लास्ट डेट फॉलो न करना यह भी एक गलती मानी जाती है।

इस पोस्ट से जान सकते है:- ITR क्या है? ITR फाइल कैसे करें और जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

गलत कटौती (Deductions) का दावा: कई बार लोग टैक्स बचाने के लिए 80C, 80D या HRA की ऐसी कटौतियों का दावा कर देते हैं जिनका उनके पास कोई सबूत या डॉक्यूमेंट नहीं होता, विभाग अब ऐसे दावों की ध्यान से जांच करता है।

गलत इनकम दिखाना: कई बार लोग अपने टैक्स बचाने के लिए गलत इनकम दिखाता है, लेकिन सबको पता नहीं है आज सब डिजिटल हो गया है, सभी जानकारी सरकार के पास होती है।

TDS कटा लेकिन आईटीआर में नहीं दिखाया: अगर आपका टीडीएस कटा है तो आपको यह आईटीआर में दिखाकर टैक्स को एडजस्ट करना होता है, इसीलिए ध्यान रखें कई बार नोटिस छोटी गलती पर भी आ जाता है।

रैंडम स्क्रूटनी (Random Scrutiny): कभी कभी विभाग बिना किसी विशेष गलती के भी कुछ टैक्सपेयर्स का रिटर्न और डॉक्यूमेंट जांच के लिए यह नोटिस जारी करता है ताकि सिस्टम अच्छे से बनी रहे।

इस पोस्ट से जान सकते है:- TDS क्या है? जानें क्यों कटता है आपका पैसा और कैसे पाएं रिफंड, फॉर्म 26AS

सवाल 3: Income Tax Notice आने पर क्या करना चाहिए?

अब में आपको बताऊंगा अगर आपको Income Tax Notice आए तो नोटिस आने पर क्या करें, सभी जरूरी बातें अब समझे:

अगर आपको इनकम टैक्स से नोटिस मिला है, तो सबसे पहले घबराएं नहीं और इस नोटिस को नज़रअंदाज़ न करें, नोटिस ध्यान से पढ़ें क्या सेक्शन लगाया गया है और रीजन क्या है।

Authenticity की जांच करें (DIN): आयकर विभाग का हर वैलिड नोटिस DIN (Document Identification Number) के साथ आता है, आप विभाग के पोर्टल पर जाकर इसकी सच्चाई चेक कर सकते हैं, बिना DIN वाले नोटिस को इग्नोर कर सकते है।

डेडलाइन न चूकें: हर नोटिस में जवाब देने की एक लास्ट डेट होती है, अगर आप समय पर जवाब नहीं देते, तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है, इसीलिए समय रहते रिप्ले करें।

AIS और 26AS चेक करें: अपने इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर देखें कि विभाग के पास आपके बारे में क्या जानकारी है, उसी के आधार पर अपना जवाब तैयार करें।

डॉक्यूमेंट तैयार रखें: अगर नोटिस किसी विशेष ट्रांजैक्शन के लिए है, तो उसके बैंक स्टेटमेंट, निवेश का प्रमाण, बिल या रसीदें संभाल कर रखें।

ऑनलाइन जवाब दें: आप Income Tax Portal में लॉगिन कर (Pending Actions) टैब में जाकर ई-फाइलिंग के माध्यम से जवाब जमा कर सकते है।

प्रोफेशनल की सलाह लें: अगर नोटिस आपका समझ से बाहर है (जैसे 143(2) या 148), तो खुद जवाब देने के बजाय किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या टैक्स एक्सपर्ट से सलाह लेना सबसे बेहतर है।

देखिए समय पर जवाब देने से पेनल्टी और प्रॉब्लम से बचा जा सकता है, नोटिस का जवाब कम से कम पर 15 या 30 दिनों के अंदर देना होता है।

इस पोस्ट से जान सकते है:- Advance Tax क्या है? कौन कौन लोगों को देना पड़ता है? पूरा आसान गाइड

नोटिस के कुछ महत्वपूर्ण प्रकार

अब में आपको 4 इनकम टैक्स नोटिस के नाम और कारण एक टेबल से समझा रहा हूं, ताकि आप अच्छे से समझ सकें:

सेक्शनमतलब (Meaning)
143(1)यह एक ‘इंटीमेशन’ है, इसमें बताया जाता है कि आपकी आईटीआर प्रोसेस हो गई है और आपका टैक्स कैलकुलेशन विभाग के हिसाब से सही है या नहीं।
139(9)इसे Defective Return का नोटिस कहते हैं, यह तब आता है जब आपने आईटीआर भरने में कोई तकनीकी गलती की हो।
143(2)यह Scrutiny का नोटिस है, इसका मतलब है कि विभाग आपके रिटर्न की विस्तार से जांच करना चाहता है।
148यह तब आता है जब विभाग को लगता है कि आपकी कुछ आय टैक्स लगने से छूट गई है (Income Escaping Assessment)।

ऐसे तो और भी बहुत सारी नोटिस और कारण होता है, मैने ऊपर जो बताया यह सबसे ज्यादा आता है, आपके पास जो सेक्शन के साथ आया है वह आप गूगल पर नंबर सर्च कर पूरा डिटेल्स जान सकते है {जैसे धारा 142(1)}

इस पोस्ट से जान सकते है:- टैक्स ऑडिट क्या है? जाने आयकर में टैक्स ऑडिट कब किसे और क्यों करना होता है?

एस्ट्रा टिप्स टैक्स नोटिस से बचने के लिए

टैक्स नोटिस से बचने का सबसे आसान तरीका है अपने AIS (Annual Information Statement) के साथ अपनी आईटीआर का मिलान करना, अगर आप अपनी इनकम को छुपाने के बजाय उसे सही सेक्शन में दिखाएंगे, तो 90% मामलों में आपको टैक्स नोटिस कभी नहीं आएगी।

इनकम टैक्स नोटिस का नाम सुनते ही अच्छे भले लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन आपको यह जानना ज़रूरी है कि हर नोटिस का मतलब “सज़ा” नहीं होता, अक्सर यह सिर्फ जानकारी की कमी या छोटे से मिलान के कारण आता है।

इस पोस्ट से जान सकते है:- टैक्स फ्री इनकम के 14 सोर्सेज: जानिए किन कमाई पर टैक्स नहीं देना होता

इस पोस्ट से जाने:- टैक्स डिडक्शन और टैक्स एक्जेम्प्शन में अंतर को समझे? टैक्स बचाने के लिए

निष्कर्ष: इनकम टैक्स नोटिस के बारे में

भारत में आयकर विभाग अब पूरी तरह से (डिजीटल और फेसलेस) हो चुका है, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल से अब छोटी से छोटी गलती भी विभाग की नज़र से बच नहीं पाती, लेकिन याद रखें नोटिस आने का मतलब यह नहीं है कि आपने कोई अपराध किया है, यह टैक्स विभाग में आपसे स्पष्टीकरण मांगने का एक तरीका है।

आज Income Tax Notice आना कोई बड़ी समस्या नहीं है, अगर आपकी इनकम सही है और और सभी डॉक्यूमेंट क्लियर हैं, तो सही रिप्लाई कर नोटिस आसानी से क्लॉज कर सकते है।

में उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट में आपने जाना Income Tax Notice क्यों आता है? कौन कौन से कारणों से आता है और आने पर क्या करें? अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

इस पोस्ट से जान सकते है:- LIC मैच्योरिटी टैक्स फ्री है या नहीं? जानें 10% और ₹5 लाख वाला नया नियम

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment