भारत में टैक्स से जुड़े कई संक्षेप शब्द रोज सुनने और पढ़ने को मिलते हैं, लेकिन ज़्यादातर लोग इनके Full Form से अनजान रहते हैं, इस पोस्ट में हम आपको टैक्स से संबंधित सभी जरूरी फुल फॉर्म की पूरी लिस्ट दे रहे हैं, हिंदी अर्थ के साथ।
यह इनकम टैक्स रिलेटेड फुल फॉर्म में इसीलिए बना रहा हु क्योंकि बहुत सारा नाम और शर्ट फॉर्म है जो अलग अलग जगह पर इस्तेमाल होता है और शॉर्ट में नाम लिए जाते है।
यह पोस्ट में आपको सभी फुल फॉर्म एक ही जगह पर सीखने के लिए मिलेगी, इससे आपको आगे जाकर टैक्स रिलेटेड किसी भी शॉर्ट नाम का मतलब आसानी से समझ सकते है।
इस पोस्ट में क्या क्या है?
1. डायरेक्ट टैक्स (Income Tax)
- ITR (Income Tax Return): यह एक फॉर्म है जिसमें आप अपनी सालाना कमाई और टैक्स की जानकारी सरकार को देते हैं।
- PAN (Permanent Account Number): यह 10 अंकों का यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है, जो सभी टैक्स ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी है।
- TAN (Tax Deduction & Collection Number): यह उन लोगों के लिए ज़रूरी नंबर जो दूसरों का TDS काटते या TCS कलेक्ट करते हैं।
- CBDT (Central Board of Direct Taxes): यह भारत में इनकम टैक्स विभाग को कंट्रोल करने वाली सरकारी संस्था है।
- HUF (Hindu Undivided Family): एक हिंदू परिवार जो टैक्स के नज़रिए से एक अलग इकाई (Entity) के रूप में काम करता है।
- AIS (Annual Information Statement): यह एक डिटेल्ड स्टेटमेंट जिसमें साल भर के आपके सभी बड़े वित्तीय लेन देन दर्ज होते हैं।
- TIS (The Taxpayer Information Summary): यह AIS में दी गई जानकारी समझता है, TIS उसी डेटा का सारांश और फिल्टर की गई जानकारी प्रदान करता है।
- FY (Financial Year): वह साल जिसमें आप पैसा कमाते हैं (जैसे 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027)।
- AY (Assessment Year): वह साल जिसमें पिछले साल की कमाई पर टैक्स का हिसाब (Assessment) होता है (मतलब FY के अगला साल)।
- AO (Assessing Officer): यह वह अधिकारी जो आयकर रिटर्न का मूल्यांकन करता है और करदाता की कर देयता का निर्धारण करता है।
2. इनडायरेक्ट टैक्स (GST & Others)
- GST (Goods and Services Tax): यह सामान और सेवाओं पर लगने वाला अप्रत्यक्ष कर है।
- CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs): यह जीएसटी, सीमा शुल्क (Customs) और उत्पाद शुल्क (Excise) को संभालने वाला बोर्ड है।
- VAT (Value Added Tax): जीएसटी से पहले राज्यों में लगने वाला टैक्स (अब केवल पेट्रोल और शराब जैसे कुछ उत्पादों पर) लागू होता है।
- TIN (Taxpayer Identification Number): यह भारत में (VAT) में रजिस्टार्ट व्यवसायों को दिया जाने वाला 11 अंकों का नंबर है, यह सिर्फ राज्य के अंदर रहता है।
- CST (Central Sales Tax): यह पुराने समय में एक राज्य से दूसरे राज्य सामान भेजने पर लगने वाला टैक्स है।
- CGST/SGST/IGST: यह तीनों केंद्र, राज्य और अंतर राज्यीय व्यापार पर लगने वाले जीएसटी के प्रकार है।
- RCM (Reverse Charge Mechanism): यह वह नियम जहाँ टैक्स भरने की ज़िम्मेदारी दुकानदार के बजाय सामान खरीदने वाले की होती है।
इस पोस्ट से जान सकते है:- GST क्या है? जानें वस्तु एवं सेवा कर के 4 प्रकार (CGST, SGST, IGST, UTGST) और उनका मतलब
3. विशेष टैक्स और लाभ (Special Taxes)
- TDS (Tax Deducted at Source): यह कमाई के समय ही टैक्स काट लेता है (जैसे सैलरी या ब्याज पर)।
- TCS (Tax Collected at Source): यह सामान बेचते समय विक्रेता द्वारा वसूला गया अतिरिक्त टैक्स।
- 26AS (Annual Consolidated Tax Statement): यह एक ऐसा डिटेल्स है जो करदाता के PAN पर काटा गया TDS या TCS, जमा किया गया एडवांस टैक्स, खुद से जमा किया हुआ कर आदि की जानकारी दिखाता है।
- LTCG (Long Term Capital Gain): लंबे समय (आमतौर पर 1-2 साल से ज़्यादा) तक संपत्ति या शेयर रखने के बाद बेचने पर होने वाला मुनाफा।
- STCG (Short Term Capital Gain): कम समय के लिए निवेश करके उसे बेचने पर होने वाला मुनाफा।
- DTAA (Double Taxation Avoidance Agreement): दो देशों के बीच वह एग्रीमेंट जिससे एक ही कमाई पर दो बार टैक्स न देना पड़े।
- GAAR (General Anti-Avoidance Rule): टैक्स चोरी रोकने के लिए बनाया गया सख्त कानून।
ऊपर आपको जितना नाम मिले है इसमें से सभी जानकारी वाला पोस्ट में पहले ही बनाकर रखा हूं आप मेरे इस लिंक पर क्लिक कर सभी देख सकते है कि आपको कौन सा जानकारी चाहिए:- टैक्स रिलेटेड सभी पोस्ट
4. कंपनियों के लिए टैक्स (Minimum Taxes)
- MAT (Minimum Alternate Tax): कंपनियों के लिए वह न्यूनतम टैक्स जो उन्हें देना ही पड़ता है, भले ही छूट के बाद उनका टैक्स (जीरो) आ रहा हो।
- AMT (Alternate Minimum Tax): गैर-कॉर्पोरेट टैक्सपेयर्स (जैसे फर्म या LLPs) के लिए MAT जैसा ही कम से कम टैक्स का नियम।
निष्कर्ष: टैक्स से जुड़ी फुल फॉर्म के बारे में
टैक्स की बारीकियों को समझने के लिए सबसे पहले उनकी शब्दावली (Terminology) को समझना ज़रूरी है, जो हमने ऊपर आपको बताया, इन सभी टैक्स के फुल फॉर्म से आपके लिए टैक्स से जुड़ी शर्तों और नियमों को समझना आसान हो जाएगा।
में उम्मीद करता हूं की आपको आयकर से संबंधित संक्षिप्त रूपों का पूरा रूप और उनका हिंदी अर्थ पता चला है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।
इस पोस्ट से जान सकते है:- GST में इस्तेमाल होने वाले सभी Full Forms (पूरी लिस्ट एक जगह पर)