टैक्स और जीएसटी सीखना और समझना क्यों जरूरी है, सभी पॉइंट को जाने

​अक्सर लोग टैक्स और जीएसटी का नाम सुनकर घबरा जाते हैं और इसे पूरी तरह से अपने अकाउंटेंट या सीए पर छोड़ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ा बहुत टैक्स ज्ञान की कमी से आपको भारी नुकसान में डाल सकती है।

आज के समय में टैक्स और जीएसटी सिर्फ सीए या अकाउंटेंट का विषय नहीं रहा, चाहे आप छात्र हो, नौकरी करते हों, बिजनेस करते हों, फ्रीलांसर हों या छोटा व्यापारी, टैक्स और जीएसटी का समझ होना बहुत जरूरी है।

हमने इस पोस्ट में सभी पॉइंट बोली है कि टैक्स और जीएसटी सीखना क्यों जरूरी है? सिर्फ सीए के लिए नहीं आपके लिए भी।

अगर सही जानकारी नहीं होगी तो आपको ज़्यादा टैक्स भरना पड़ सकता है, टैक्स नोटिस आ सकता है और पेनल्टी भी लग सकता है, सब कुछ समझने के लिए इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

​अपनी मेहनत की कमाई बचाना

जब आप आयकर (Income Tax) के नियमों को अच्छे से समझते हैं, तो आप बेहतर तरीके से टैक्स प्लानिंग कर सकते हैं, कहने का मतलब टैक्स समझने से पैसा बचता है, जब आपको टैक्स की जानकारी होती है तब:

सही छूट और कटौती (Deduction and Exemption) फायदा ले पाते हैं, कटौतियां जैसे धारा 80C, 80D आदि की जानकारी रखते है, तो आप इनपर इन्वेस्ट कर कानूनी रूप से अपना टैक्स कम कर सकते हैं।

एडवांस टैक्स और सेल्फ असेसमेंट टैक्स सही से कर करते हैं, क्योंकि जानकारी न होने पर लोग ज़रूरत से ज़्यादा टैक्स भर देते हैं, आपके पास अगर टैक्स और जीएसटी के जानकारी रहेगा तो आप गलत टैक्स पेमेंट से बचते हैं।

और टैक्स में अगर आपको ​अनजान खर्च पर टैक्स की समझ नहीं है, तो आप उन लाभों को छोड़ देते हैं जिनका आप असली में हकदार हैं।

​कानूनी सुरक्षा और शांति

सही जानकारी से नोटिस और पेनल्टी से बचाव होता है क्योंकि तब आप गलत रिटर्न नहीं भरते है और लेट फीस से बचते हैं, साथ में विभागीय नोटिस का सही जवाब दे पाते हैं, ज्यादातर नोटिस जानकारी की कमी से आते हैं।

जीएसटी में नोटिस से बचाव मतलब: अगर आप GSTR-1 और GSTR-3B के मिलान को समझते हैं, और नियम से चलते है तब आप जीएसटी विभाग से मिलने वाले नोटिसों से बच सकते हैं।

अपील का अधिकार: अगर कोई जीएसटी ऑफिसर गलत तरीके से आपका इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी ब्लॉक) करता है, तो आप कानूनी रूप से अपील कर सकते हैं, इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि आप 10% प्री डिपॉजिट जमा करके भी न्याय मांग सकते हैं।

​व्यापारिक लाभ और ITC की ताकत

व्यापारियों के लिए जीएसटी को समझना बड़ा मुनाफे से जुड़ा है, जीएसटी सीखने से आईटीसी का नुकसान नहीं होता, जीएसटी का सबसे बड़ा फायदा ITC (Input Tax Credit) से होता है।

लेकिन जानकारी न होने पर आईटीसी ब्लॉक हो जाता है, गलत रिटर्न भर दी जाती है, सप्लायर की गलती का नुकसान खुद उठाना पड़ता है।

लेकिन जीएसटी सीखने से आप जान पाते हैं आपको कौन सा आईटीसी मिलेगा, कौन सा आईटीसी ब्लॉक है, और अपना आईटीसी कब क्लेम करना है।

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) ब्लॉक: जैसे धारा 17(5) के अंदर भोजन या खुद के इस्तेमाल के लिए ले जाने वाली वस्तुएं पर आईटीसी ब्लॉक रखा गया है, जानकारी नहीं होने से इनपर आप गलत क्लेम कर सकते हैं, और जुर्माने के भागी बन सकते है।

ब्याज से बचाव: गलत आईटीसी क्लेम करने और उसे इस्तेमाल करने पर आपको 18% के हिसाब से सालाना ब्याज देना पड़ सकता है, सही जानकारी से आपको इस भारी नुकसान से बचाती है।

इस पोस्ट से जाने:- जीएसटी में आईटीसी का क्लेम क्या है और इसे कैसे करें? जानें इनपुट टैक्स क्रेडिट के नियम

टैक्स और बिजनेस में सही निर्णय ले पाते हैं

अगर आपको टैक्स और जीएसटी को समझ गए तो, आप जानते है जीएसटी रजिस्ट्रेशन कितने टर्नओवर पर करना है, और आपके प्रोडक्ट कर जीएसटी दर कितने है।

और टैक्स में गलत स्कीम नहीं चुनने से बचते है इससे टैक्स प्लानिंग सही से होती है, इससे टैक्स और बिजनेस सुरक्षित और मुनाफे वाला बनता है।

इस पोस्ट से आप जान सकते है:- जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिमिट 10/20 लाख और 20/40 लाख कौन सा सही है?

​सशक्तिकरण और सही निर्णय

जब आप टैक्स की भाषा समझते हैं तब आप अपने सीए या अकाउंटेंट से सही सवाल पूछ सकते हैं, उनके गलत होने पर सवाल कर सकते है, यह बेसिक जानकारी हैं कि सीए सही बोल रहा है या नहीं, कब कौन सा काम जरूरी है।

मतलब दूसरों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता, सिर्फ दूसरों पर निर्भर रहने से कभी कभी गलत सलाह मिल जाती है, और रिटर्न में देर हो जाती है इससे नुकसान हो सकता है।

आप अपने बिजनेस मॉडल (जैसे ड्रॉपशिपिंग या ई-कॉमर्स) के लिए सही निर्णय ले सकते है, और आपके पास जानकारी रहेंगे रूल 86A के तहत ब्लॉक किया गया आईटीसी ज्यादा से ज्यादा 1 साल में अनब्लॉक हो जाना चाहिए।

इस पोस्ट से जाने:- ऑनलाइन सामान बेचना है? आपके लिए GST के जरूरी नियम (सरल भाषा में समझें)

​राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका

देखिए टैक्स सिर्फ सरकार को दिया जाने वाला पैसा नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा में आपका योगदान है, एक जागरूक करदाता ही एक जागरूक नागरिक होता है।

देश के जागरूक नागरिक होने का मतलब आपका दिया हुआ टैक्स का पैसा किन कामों में खर्च हो रहा है यह जानने का आपको अधिकार है।

याद रखें: जानकारी के अभाव में दिया गया टैक्स एक “दंड” है, लेकिन सही योजना के तहत दिया गया टैक्स एक “निवेश” है।

आप इस पोस्ट से जान सकते है:- Tax क्यों भरे? जाने टैक्स भरने के फायदे और नुकसान (Penalty aur Benefits)

टैक्स और जीएसटी क्यों सीखें (टेबल)

टैक्स और जीएसटी क्यों सीखें मैने सभी पॉइंट आपको बता दिया फिर भी एक टेबल से समझे:

लिस्टइनकम टैक्सजीएसटी
क्या सीखें डायरेक्ट टैक्स समझने के लिएइनडायरेक्ट टैक्स समझने के लिए
क्या जमा होता हैटीडीएस सैलरी सेआईटीसी खरीद से
सेविंग छूट और कटौती से टैक्स बचा सकते हैआईटीसी से कुछ जीएसटी पहले ही जमा हो जाती है
नोटिस सही तरीके से जवाब दे सकते हैसही तरीके से जवाब दे सकते है

अगर आप भविष्य में बिजनेस करना चाहते हैं तो जीएसटी काम आएगी इससे सेलिंग प्लान और फाइनेंशियल डिसीजन लेना आसान हो जाएगा।

मैने टेबल पर टीडीएस का बात बताया टीडीएस सैलरी पर से काटा जाता है इनका सैलरी टैक्स स्लैब के अंदर आता है, टीडीएस को समझने के लिए यह पोस्ट पढ़ें:- आपकी कितनी सैलरी पर टीडीएस कटता है? जानें TDS कटौती के नियम

निष्कर्ष

टैक्स और जीएसटी सीखना मुश्किल नहीं है, बस शुरुआत करने की जरूरत है, आज के डिजिटल युग में अपनी इनकम और व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए यह टैक्स नियम सबसे जरूरी हिस्सा है।

जानकारी होने से किसी दोस्त को जीएसटी और टैक्स के बारे में समझा सकते हैं और किसी के सामने शर्मिंदगी ना होना पड़ेगा अगर उनको भारत के टैक्स सिस्टम बारे में पता है।

आप हमारे इस ब्लॉग को पढ़कर टैक्स और जीएसटी को सिख सकते है हमने एकदम आसान शब्द और उदाहरण से सभी पोस्ट समझाया हूं, में अपना पोस्ट का लिंक टेस्ट के बीच में और हेडिंग के ऊपर दिया हूं आप क्लिक कर पढ़ सके।

टैक्स और जीएसटी सीखना आज के समय में एक ज़रूरत है ऑप्शन नहीं, थोड़ी सी टैक्स कानूनों की जानकारी आपको, पैसा बचाने सरकारी नोटिस, जुर्माने से और सही निर्णय लेने में मदद करती है, इसीलिए रोज़ थोड़ा थोड़ा सीखना ही सबसे अच्छा तरीका है।

में उम्मीद करता हूं आप समझ गए होंगे की टैक्स और जीएसटी में जानकार क्यों बने, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

अब इस पोस्ट से जाने:- Income Tax से Notice आ जाए तो क्या करें? जानें क्या करना चाहिए पूरी जानकारी

और साइड से हमारे व्हाट्सएप चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि सभी जानकारी में जब डालूं तो जल्दी आपको मिल जाए, और ब्लॉग नोटिफिकेशन भी ऑन करें।

टैक्स बचाने के लिए यह पोस्ट:- टैक्स डिडक्शन और टैक्स एक्जेम्प्शन में अंतर को समझे? टैक्स बचाने के लिए

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment