अभी तक जो लोग आधार और पैन लिंक नहीं किया है उनका मन में सवाल आता होगा कि PAN और Aadhaar Link न करने पर जुर्माना कितना है? या क्या क्या समस्या आ सकती है इन्हीं सवाल के ऊपर आज हम इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
देखिए भारत सरकार पैन और आधार लिंक करने को लेकर बहुत बार बात की है, ताकि हम सभी का इनकम और खर्च को ट्रैक कर सके, और भी बहुत सारी बातें है जो कि क्यों आधार और पैन लिंक न करने पर जुर्माना देना होता है, आईए नीचे समझते है।
इस पोस्ट में क्या है ?
क्या PAN और Aadhaar को लिंक करना ज़रूरी है?
जी हाँ भारत सरकार ने सभी PAN कार्डधारकों के लिए, Aadhaar कार्ड को PAN से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि टैक्स और ज्यादा मिल सके और कोई एक इंसान दो पैन कार्ड न बना सके।
क्योंकि पहले क्या होता था कोई कोई अपना टैक्स बचाने के लिए 2 पैन कार्ड बनाता था, और पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगता था, यह टेंशन भी ना आए आगे इसीलिए पैन और आधार कार्ड लिंक करना जरूरी कर दिया है।
यह दोनों लिंक का नियम Income Tax Act की धारा 139AA के तहत लागू किया गया है, और अभी भी आप इसे अनदेखा करते है तो आगे आपके कुछ काम रुक जाएंगे।
लिंक करने का आखिरी तारीख क्या थी? (2025 अपडेट)
PAN और Aadhaar को लिंक करने की लास्ट डेट थी 30 जून 2023, लेकिन उसके बाद भी बहुत सारे लोग जो इन न्यूज के बारे में नहीं जानते थे वह लिंक नहीं किए थे।
जो लोग उस समय तक लिंक नहीं कर पाए, या जान बूझकर नहीं किया उनके PAN को Inoperative (अमान्य) कर दिया गया है, और उनके लेन देन में बहुत सारे काम रुक गए है।
एक बार आधार और पैन कार्ड लिंक होने से एक आदमी दूसरा पैन कार्ड नहीं बना सकता, इसीलिए अब बैंक अकाउंट और दूसरा कही पर ही पैसा का बात आए वहां पर पैन कार्ड जरूरी है।
इस पोस्ट को पढ़े:- क्या टीडीएस डायरेक्ट टैक्स है? जाने डायरेक्ट टैक्स क्या है?
दोनों लिंक नहीं करने से जुर्माना कितना लगता है?
जो लोग 1 जुलाई 2023 के बाद पैन को आधार से लिंक किया है उनको ₹1,000 का जुर्माना देना पड़ा, और अगर आप अभी लिंक कराने जाएंगे तो आपको भी ₹1,000 जुर्माना देना पड़ेगा।
देरी से लिंक किया? | जुर्माना |
30 जून 2023 से पहले | ₹0 (कोई चार्ज नहीं) |
1 जुलाई 2023 के बाद | ₹1,000 जुर्माना अनिवार्य |
जुर्माना कहां और कैसे भरें?
सबसे पहले आपके पैन और आधार लिंक करने के लिए आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए और यह नंबर आपके पास होना चाहिए क्योंकि आधार पर आए ओटीपी के बिना यह लिंक नहीं होगा।
आपको इनकम टैक्स के ओरिजिनल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in पर जाना है बाद में अब Quick Link पर आपको Link Aadhar का ऑप्शन मिलेगा आपको इसपर क्लिक करना है।
आपका पैन और आधार नंबर डाले और वैलिडेट करे और अपना आधार पर आए ओटीपी डालकर आगे बढ़े, अगर आपका पहले से ही लिंक है तो आपको दिखाएगा कि आपका पहले से ही लिंक है।
और अब आप पेमेंट का ऑप्शन चूस कर ₹1,000 देकर सबमिट करे और कुछ समय इंतेज़ार करे ऐसे आपका ऑनलाइन पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
आप चाहे तो अपना Pdf डाउनलोड कर सकते है जहां आपका डिटेल्स और Challan No रहेगा यह प्रूफ है कि आपने पेमेंट किया है।
इस पोस्ट को पढ़े:- बिना CA के ITR कैसे फाइल करें? जानिए आसान तरीका स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
कैसे चेक करें कि लिंक हुआ है या नहीं?
अब आप फिर से इनकम टैक्स के साइट पर जाएंगे और आप Link Aadhar Status पर क्लिक कर अपना PAN और Aadhaar डाल कर सबमिट कर देख सकते है कि आपका लिंकिंग हो गया हैं कि नहीं।
अगर PAN inoperative हो गया तो क्या नुकसान होगा?
Inoperative PAN का मतलब है कि निष्क्रिय, आप ऐसे समझ सकते है अब आपका यह पैन कार्ड वैलिड नहीं है, अगर आपका ऐसा हुआ है तो आपका कुछ काम रूख जाएगा जैसे:
- आप Income Tax Return (ITR) नहीं भर सकते।
- आपके बैंक और म्यूचुअल फंड के KYC invalid माने जाएंगे।
- TDS ज्यादा कटेगा (20% तक)।
- PAN से जुड़े सभी काम रुक सकते हैं।
क्या अब भी लिंक किया जा सकता है?
जी हाँ अगर आपका पैन अमान्य हो गया है, तो भी आप अभी ₹1,000 का जुर्माना देकर अब भी इसे लिंक कर सकते हैं, जैसा प्रोसेस हमने ऊपर आपको बताया।
इस पोस्ट को पढ़े:- TDS कटने के बाद भी Tax भरना पड़ता है? जानिए पूरा सच
निष्कर्ष:
PAN और Aadhaar को लिंक करना अभी भी संभव है लेकिन इसके लिए आपको ₹1,000 जुर्माना देना पड़ेगा, और अगर आपने अभी तक लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत ना हो।
पैन कार्ड पैसे और टैक्स से संबंधित एक जरूरी डॉक्यूमेंट है इसीलिए इसे संभलकर रखें और टैक्स नियम के अपडेट रहे ताकि आप देश के साथ चलते रहे, और पैन और आधार लिंक नहीं किया तो कितना जुर्माना लगेगा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास शेयर करके उनको भी जानकारी लेने का मौका दें।
हमेशा याद रखें कि टैक्स नियम पर हर साल कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते है इसीलिए हमेशा नवीनतम नियम की और ध्यान रखे, और आपको अगर टैक्स के विषय पर कोई भी परेशानी हो तो हमेशा एक अच्छे टैक्स सलाहकार CA से संपर्क करें वह आपको सही सलाह देंगे।