बहुत लोगों को साल के अंदर इनकम टैक्स का नोटिस आता है उस समय में उनको यह नहीं पता होता है कि यह नोटिस क्यों आता है और नोटिस आने के बाद क्या करना है आज हम इस पोस्ट से सबकुछ समझेंगे।
सबसे पहले थोड़ा सा समझते है क्या होता है Income Tax Notice? Income Tax Notice एक आधिकारिक पत्र होता है जो आयकर विभाग द्वारा किसी व्यक्ति या संस्था को भेजा जाता है जब आप टैक्स में कोई गड़बड़ी करते है।
यह भी हो सकता है कि आपका टैक्स बन रहा है और आप टैक्स नहीं दे रहे है, आप छुरी छुपे ज्यादा इनकम कर रहे है, नहीं तो आपकी रिटर्न या ट्रांजेक्शन में कुछ ऐसा है जिस पर विभाग को सफाई चाहिए।
इस पोस्ट में क्या क्या है?
Income Tax Notice आने के कारण
वैसे तो बहुत सारी कारण हो सकते है इनकम टैक्स का नोटिस आने के लिए लेकिन में कुछ नाम नीचे लिख रहा हु जो ज्यादा लोग गलती करते है।
- गलत ITR फाइल करना
- आय और खर्च में गड़बड़ी कर रहे है
- बिना रिटर्न फाइल किए इनकम का डाटा मिलना (AIS mismatches)
- टीडीएस और बैंक ट्रांजेक्शन में ज्यादा अंतर होना
- हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन (जैसे ₹10 लाख से ऊपर का डिपॉज़िट)
- अपने इनकम का टैक्स ना देना
- गलत और फर्जी जीएसटी बिल बनाना
क्या करना चाहिए जब Notice आए?
जब आपके पास नोटिस आए तो घबराएं नहीं पहले उस नोटिस को अच्छे से पढ़ें और ध्यान से समझे Notice Number, Section और Reason को।
Section को समझें:- कुछ आम सेक्शन जो ज्यादा तर होते है वह में आपको नीचे दे रहा हु:
- 139(9) – Defective return
- 143(1) – Intimation under processing
- 143(2) – Scrutiny Notice
- 148 – Income escaped assessment
यह सभी तरह के नोटिस आने के बाद उसका जवाब देना होता है और इसका एक लिमिटेड समय होता है, जैसे 15 से 30 दिन आपके पास होंगे।
इन सभी नोटिस के नंबर और नाम से आपको पता चल गया होगा कि यह नोटिस आने के कारण क्या है, अगर आपको फिर भी समझ में नहीं आ रहा है तो आप अपना नोटिस के नंबर से गूगल में सर्च करे आपको पूरा डिटेल्स पता चल जाएगा।
नोटिस का जवाब कैसे दें?
अगर किसी कारण बश आपके पास टैक्स नोटिस आ जाए तो आप नीचे के दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- पहला काम आपको https://www.incometax.gov.in सरकारी पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- अब ‘e-Proceeding’ सेक्शन में जाना है।
- अब Notice पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी अपलोड करें।
- और जवाब सबमिट करते समय मिले हुए acknowledgment (रसीद) को सुरक्षित रखें।
जब कोई व्यक्ति आयकर में कुछ जमा करता है, तो आयकर विभाग एक रसीद जारी करता है, इसमें एक ट्रैकिंग नंबर होता है इसका इस्तेमाल आप दाखिल किए गए नोटिस का स्थिति जांच कर सकते है।
इस पोस्ट को पढ़ें:- बिना CA के ITR कैसे फाइल करें? जानिए आसान तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
नोटिस मिलने के बाद आपको क्या नहीं करना चाहिए?
नोटिस मिलने के बाद कुछ ऐसा काम है जो आपको नहीं करना चाहिए जो आप नीचे से समझे।
- नोटिस को अनदेखा ना करें इससे Penalty या Assessment हो सकता है।
- कभी भी गलत जानकारी ना दें, गलत जवाब और जानकारी देना भी कानूनी अपराध है।
- देरी ना करें, जवाब समय पर देना बहुत जरूरी है।
कब CA से सलाह लेना चाहिए?
आपको सीए का भी जरूरत हो सकती है वह भी कुछ कारणों में, यह भी आप एक बार समझ लीजिए।
- अगर Notice 143(2), 148, या 263 जैसा हो।
- अगर आपको टैक्स नियम की सही जानकारी नहीं है।
- आपको टैक्स नियम को समझमें नहीं आता।
- आपको इतना झंझट नहीं चाहिए।
- अगर लंबा जवाब और दस्तावेज़ भेजना है।
अगर आप किसी सीए से सहायता लेंगे तो आपको यह पता होना चाहिए कि वह आपके काम की हिसाब से कुछ पैसा चार्ज करेगा और वह आपको देना पड़ेगा।
भविष्य में ऐसे नोटिस से कैसे बचें?
आपको भविष्य में ऐसा नोटिस ना आए इसके लिए आप कुछ बात का ध्यान रख सकते हैं, वह भी आपको मैं पहले ही बता रहा हूं आप यह हमेशा ध्यान रखें।
- हर साल सही समय पर अपना ITR भरें।
- AIS और TIS रिपोर्ट को मिलाकर देखें।
- कभी भी गलत क्लेम, झूठे खर्च या फर्जी डिडक्शन न करें, यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।
- पेन कार्ड और आधार लिंक नहीं किया तो दोनों को लिंक करें।
- अपने बड़े बड़े ट्रांजेक्शन में ध्यान रखें।
इस पोस्ट को पढ़ें:- PAN और Aadhaar Link न करने पर जुर्माना कितना है?
निष्कर्ष: इनकम टैक्स नोटिस के बारे में
इनकम टैक्स का नोटिस आना कोई बड़ी बात नहीं है और अगर आए तो आपको घबराना नहीं है, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है, ऊपर मैने जो तरीका आपको बताया उनको फॉलो कर सही समय पर जवाब देकर आप पेनल्टी और कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं।
अभी आपके लिए एक सवाल है क्या आपने कभी Income Tax Notice का सामना किया है? नीचे कमेंट में अपना अनुभव ज़रूर बताएं।
हमेशा याद रखें कि टैक्स नियम पर हर साल कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते हैं, इसीलिए हमेशा नवीनतम नियम की ओर ध्यान रखें, और आपको अगर टैक्स के विषय पर कोई भी परेशानी हो तो हमेशा एक अच्छे टैक्स सलाहकार (CA) से संपर्क करें, वह आपको सही सलाह देंगे।
में उम्मीद करता हू कि इनकम टैक्स का नोटिस क्यों आता है? इसके सभी कारण और इससे बचने का सभी तरीका अपने समझ लिया है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने का मौका दे।
इस पोस्ट को पढ़े:- TDS और GST दोनों कैसे संभालें? (फ्रीलांसर के लिए गाइड)