GST रजिस्ट्रेशन मिलने के बाद कई बार हमें अपना ‘Business Name’ या ‘Legal Name’ बदलने की ज़रूरत पड़ती है, चाहे आपने अपना ब्रांड नेम बदल लिया हो या आपके PAN कार्ड में नाम अपडेट हुआ हो, ऐसे मामले में जीएसटी पोर्टल पर अपडेट करना जरूरी है।
आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि जीएसटी में नाम बदलने की नया तरीका क्या है और इसमें कितना समय लगता है, साथ में यह सब आप अपना मोबाइल से कैसे करें, हम एक एक कर सब बात करेंगे इसलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।
इस पोस्ट में क्या क्या है?
Legal Name और Trade Name में अंतर को समझें
जीएसटी में नाम बदलने से पहले आपको यह समझना ज़रूरी है कि आप क्या बदलना चाहते हैं, दोनों में से क्या:
- Legal Name (कानूनी नाम): यह आपका वह नाम है जो आपके पैन कार्ड पर लिखा है, अगर आप एक प्रोपराइटर हैं, तो यह आपका खुद का नाम होगा।
- Trade Name (व्यापारिक नाम): यह नाम आपके ब्रांड या दुकान का बिजनेस का नाम है (जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन) ऑनलाइन सैलर।
एक जरूरी बात: अगर आप प्रोपराइटरशिप से पार्टनरशिप या कंपनी में बदल रहे हैं, तो नाम नहीं बदलेगा, बल्कि आपको एक नया जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेना पड़ेगा क्योंकि यहां पर आपका पैन नंबर बदल जाएगा।
प्रोपराइटर (Proprietor): का मतलब है जहां पर किसी बिजनेस का सिर्फ एक ही मालिक होता है, वह व्यक्ति अकेले ही अपना पूरा बिजनेस को चलाता है, उसे मैनेज करता है और उसका पूरा कंट्रोल अपने हाथ में रखता है।
GST में नाम बदलने की तरीका (Step-by-Step)
जीएसटी में नाम बदलना एक “Core Field Amendment” (मुख्य क्षेत्र संशोधन) के अंदर आता है, इसके लिए आपको सबसे पहले GST Portal पर लॉगिन करना होगा।
Navigation: अब आपको Services > Registration > Amendment of Registration Core Fields पर जाना है।
Business Details: यहाँ आपको ‘Legal Name’ और ‘Trade Name’ बदलने का ऑप्शन दिखेगा, जो आपको बदलना है उसे एडिट करें।
Date of Amendment: अब वह तारीख डालें जिससे नाम बदला गया है और आगे बढ़ें।
Document Upload: आप नाम बदलने का प्रमाण भी अपलोड करें (जैसे बदला गया पैन कार्ड, बिजनेस का लाइसेंस, या कंपनी का सर्टिफिकेट)।
Verification: अब DSC या EVC (ओटीपी) के मदद से फाइनल सबमिट करें।
इस पोस्ट से जाने:- PAN और GST में नाम Mismatch होने पर क्या करना चाहिए? पूरी जानकारी
क्या क्या डॉक्यूमेंट का जरूरत लग सकता है?
- खुद का नाम बदलने के लिए: अपडेटेड पैन कार्ड की कॉपी।
- बिजनेस का नाम (Trade Name) बदलने के लिए: बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या दुकान का नाम बदलने का हलफनामा (Affidavit)।
- कंपनियों के लिए: MCA से दिया गया ‘Certificate of Name Change’।
जीएसटी में नाम बदलने में कितना समय लगता है?
जीएसटी पोर्टल पर एप्लीकेशन जमा करने के बाद यह जल्दी अपडेट नहीं होता, इसमें सरकारी काम भी होता है जैसे:
जीएसटी अधिकारी की जांच: आपका अप्लाई करने के बाद, जीएसटी अधिकारी 15 कार्यदिवसों के अंदर इसे रिव्यु करता है।
अप्रूवल: अगर सभी डॉक्यूमेंट और आपका दिया हुआ डिटेल्स सही हैं, तो 15 दिनों में आपका नाम बदल जाता है।
Query (अगर जरूरत हो): अगर अधिकारी को कोई शक होता है, तो वह एक नोटिस (SCN) जारी कर सकता है, जिसका जवाब आपको कुछ दिनों के अंदर ही देना होता है।
इस पोस्ट से जाने:- GST में HSN और SAC कोड क्या है? जानें दोनों में अंतर और आपके लिए क्यों ज़रूरी हैं
नाम बदलने के बाद क्या करें?
अब आपको में कुछ बात बता रहा हूं जो आपको जीएसटी में नाम चेंज करने के बाद हमेशा ध्यान रखना है:
आपके पुराने बिल: नाम बदलने की तारीख के बाद से पुराने नाम पर कोई बिल न काटें, और हो सके तो नाम अपडेट करने के बाद भी कोई नया बिल न बनाए जब तक नया नाम अपडेट न हो जाए।
बैंक अकाउंट: जीएसटी में नाम अपडेट होने के बाद अपने बैंक में भी सभी नए जानकारी अपडेट करें ताकि पेमेंट आने में कोई दिक्कत न आए।
डिस्प्ले: अपनी दुकान या ऑफिस के बाहर लगे बोर्ड पर नया नाम अपडेट करें, ताकि सभी लोगों को पता चलें।
चलिए अब एक बहुत ही जरूरी और अक्सर पूछे जाने वाला सवाल का जवाब आपको बताने वाला हूं, क्योंकि कई बिज़नेस ओनर इस बात को लेकर टेंशन में रहते हैं कि क्या वह अलग अलग कामों के लिए अलग जीएसटी नंबर ले सकते हैं।
इस पोस्ट से जाने:- GST बिल कैसे बनाएं? स्टेप बाय स्टेप गाइड पूरी जानकारी
क्या एक व्यक्ति एक से ज्यादा (GSTIN) ले सकता है?
भारत के जीएसटी नियमों के अनुसार, एक ही व्यक्ति या एक ही कंपनी अपने एक ही पैन कार्ड पर एक से ज्यादा जीएसटी रजिस्ट्रेशन ले सकता है।

लेकिन ऐसा करने के लिए कुछ विशेष शर्तें और स्थितियाँ सरकार ने बनाया हैं, जिन्हें समझना सबके लिए ज़रूरी है आईए जानते है:
1. अलग-अलग राज्यों में बिज़नेस करना (Inter-State)
जीएसटी एक ‘डेस्टिनेशन बेस्ड’ टैक्स है, इसलिए यह स्टेट वाइस भी काम करता है, लेकिन भारत के कोई भी स्टेट हो जीएसटी का परसेंटेज सेम ही है।
अगर आपका बिज़नेस एक से ज्यादा राज्यों में है (जैसे एक ऑफिस असम में और दूसरा बेंगलुरु में), तो आपको हर एक राज्य के लिए अलग GSTIN लेना जरूरी है।
2. एक ही राज्य में एक से ज्यादा जीएसटी रजिस्ट्रेशन (Intra-State)
पहले पहले एक राज्य में सिर्फ एक ही जीएसटी नंबर मिलता था, लेकिन अब नियम बहुत बदल गए हैं, अब आप एक ही राज्य के भीतर भी कई जीएसटी नंबर ले सकते हैं, अगर:
अलग अलग बिज़नेस करना: अगर आप एक ही राज्य में दो अलग अलग तरह के काम कर रहे हैं (जैसे एक कपड़े की दुकान और दूसरा सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी), तो आप दोनों के लिए अलग GSTIN रख सकते हैं।
अलग व्यावसायिक स्थान: यदि आपके बिज़नेस के एक ही राज्य में अलग अलग गोदाम या ऑफिस हैं, तो भी आप उनके लिए अलग रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
3. मुख्य शर्त: एक ही PAN (One PAN, Multiple GSTINs)
चाहे आप 2 जीएसटी नंबर लें या 10, वह सभी आपके एक ही पैन कार्ड से लिंक होने चाहिए, इसका मतलब है सरकार के इनकम टैक्स टीम को आपकी कुल इनकम एक ही जगह पर देखने को मिलेंगे, लेकिन आपको जीएसटी की फाइलिंग हर नंबर के लिए अलग अलग करनी होगी।
इस पोस्ट से जाने:- अपने सप्लायर का GST नंबर कैसे चेक करें? ऑनलाइन पूरा तरीका और जरूरी बातें
एक से ज्यादा GST नंबर लेने के फायदे और नुकसान
फायदे: क्लियर हिसाब किताब रहेगा जैसे हर बिज़नेस का टैक्स और क्रेडिट (ITC) अलग रहता है, और ब्रांडिंग आप अलग अलग ट्रेड नेम के साथ भी बिज़नेस कर सकते हैं।
नुकसान: आपको हर GSTIN के लिए अलग रिटर्न (GSTR-1 और GSTR-3B) भरना होगा साथ में खर्च हर नंबर के लिए अलग अकाउंटिंग और प्रोफेशनल फीस बढ़ सकती है।
एक सलाह: अगर आपके दोनों बिज़नेस छोटे हैं, तो एक ही GSTIN के अंदर ‘Additional Place of Business’ जोड़ना आपके लिए बेहतर होगा, लेकिन अगर दोनों बिज़नेस का टर्नओवर बहुत बड़ा है और आप उनका हिसाब आप अलग अलग रखना चाहते हैं, तो ही दूसरा GSTIN लीजिए।
इस पोस्ट से जाने:- अगर मैं गुड्स और सर्विस दोनों काम करता हूँ तो किस लिमिट में जीएसटी रजिस्ट्रेशन करना है?
निष्कर्ष: जीएसटी नाम बदलने के बारे में
अंत में आपको बताना चाहूंगा समय पर जीएसटी में नाम बदलना जरूरी है अगर आप अपना बिजनेस का चेंज किए हो या पैन कार्ड पर नाम चेंज हुआ हो, सभी तरीका आपको हम ऊपर बता दिया हूं।
में उम्मीद करता हूं की आपको जीएसटी में नाम बदलने का तरीका और एक से ज्यादा जीएसटीआईएन ले सकते है या नहीं इनके बारे में जानकारी मिली है, अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।
अब इस पोस्ट से जाने:- जीरो सेल होने पर भी क्या GST रिटर्न भरना है? अगर नहीं भरा तो क्या पेनल्टी लगेगी?
इस पोस्ट को भी पढ़ें:- GSTIN, PAN और TAN में अंतर: सभी फ्रीलांसर और बिज़नेस ओनर के लिए ज़रूरी नंबर