Advance Tax क्या है? कौन कौन लोगों को देना पड़ता है? पूरा आसान गाइड

क्या आपको भी साल के अंत में बड़ा सा इनकम टैक्स भरना पड़ता है? अगर हां तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि सरकार चाहता है कि टैक्स पूरे साल में थोड़ा थोड़ा करके भरा जाए, इसी को एडवांस टैक्स कहा जाता है।

और एडवांस टैक्स एक ऐसी टैक्स पेमेंट सिस्टम है जिसमें आपको वर्ष के बीच में अपनी इनकम पर किस्तों में टैक्स जमा करना होता है, मतलब कि आप पूरा टैक्स वित्तीय वर्ष के अंत में एक साथ ना दें।

आज हम इस पोस्ट में एडवांस टैक्स क्या है किनको देना होता है और कब देना होता है, ना देने पर क्या जुर्माना लगता कितना लगता है, यह सब एक एक कर बात करेंगे इसलिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।

Advance Tax क्या है?

Advance Tax वह टैक्स है जो आपको साल खत्म होने से पहले मतलब फाइनेंशियल ईयर रहते इंस्टॉलमेंट में, सरकार को टैक्स देना होता है, इससे सरकार को साल के बीच में ही पैसा मिलता रहता है और आप भी साल के अंत में एक साथ बड़ा अमाउंट टैक्स के रूप में देने के बोझ से बच जाते है।

सरकार इसे (Pay-As-You-Earn) स्कीम या सिस्टम भी कहते है, सरकार का कहना है आपकी जितनी इनकम होगी उसी साल उसका कुछ हिस्सा टैक्स के रूप में पहले ही जमा कर दिया जाए।

इसमें आप अपनी अनुमान से सालाना इनकम पर लगने वाले टैक्स का हिसाब कर किस्तों में सरकार को जमा करेंगे, जिनका इनकम टैक्स स्लैब से कम है उनको एडवांस टैक्स का कोई टेंशन नहीं है।

Advance Tax किसे देना पड़ता है?

जिन लोगों का एक साल में टैक्स ₹10,000 से ज़्यादा बनने का अनुमान है, उन्हें एडवांस टैक्स देना जरूरी है, चाहे वह वेतनभोगी व्यक्ति हो, फ्रीलांसर हो, या व्यवसायी हो:

  1. सेल्फ-एम्प्लॉयड (फ्रीलांसर, यूट्यूबर, ब्लॉगर)
  2. बिज़नेस ओनर्स
  3. सैलरीड एम्प्लॉइज़ (अगर टीडीएस पूरा नहीं कट रहा हो)
  4. स्टॉक मार्केट या क्रिप्टो से इनकम वाले
  5. रेंटल इनकम वाले

Advance Tax कब कब भरना होता है? (Due Dates)

एडवांस टैक्स की किस्त कब जमा करें? यह भी आपको जानना जरूरी है, नियम ऐसा है एडवांस टैक्स को वित्तीय वर्ष के बीच में चार किस्तों में जमा करना होता है, एक टेबल से समझे:-

किस्तलास्ट डेटकितना टैक्स भरना होता है %
पहला (1)15 जून15%
दूसरा (2)15 सितंबर45% (संचयी)
तीसरा (3)15 दिसंबर75% (संचयी)
चौथा (4) फाइनल15 मार्च100% (संचयी)

Advance Tax कैसे कैलकुलेट करें? (Easy Formula)

एडवांस टैक्स कैलकुलेट करने के लिए आपको नीचे के चार स्टेप को फॉलो करना है

  1. Step 1:- साल की कुल अनुमानित इनकम निकालें।
  2. Step 2:- उसका टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स निकालें।
  3. Step 3:- टीडीएस या टीसीएस जितना कटा है उसे माईनस (➖)करें।
  4. Step 4:- अब अगर टैक्स ₹10,000 से ज्यादा है तो एडवांस टैक्स भरना होगा।

एक उदाहरण से समझे: आपका सालाना इनकम है ₹8,00,000 उसमें अगर टैक्स ₹52,500 बनता है और टीडीएस ₹20,000 कटा है।

तो आपका बचा हुआ टैक्स है ₹32,500 इन्हें ही आपको एडवांस टैक्स के रूप में देना होगा किस्तों में।

टीडीएस का बात हमने आपको इसीलिए बताया हूं क्योंकि सैलरी मिलने वाले लोगों के लिए एडवांस टैक्स के रूप में आमतौर पर उनकी कंपनी से टीडीएस के माध्यम से लिया जाता है। 

लेकिन अगर उन्हें वेतन के अलावा और दूसरा इनकम है जैसे किराया, ब्याज, फ्रीलांसिंग से तो सब मिलाकर ₹10,000 से ज्यादा टैक्स देना बनता है, तो उन्हें खुद एडवांस टैक्स देना होता है।

ध्यान रखें: धारा 44AD और 44ADA अनुमानित कराधान योजना चुनने वाले लोगों के लिए अलग नियम है, इन योजनाओं को चुनने वाले छोटे व्यवसायी या पेशेवरों को वित्तीय वर्ष के अंत में सिर्फ एक बार में 15 मार्च को पूरा टैक्स जमा करना होता है।

इस पोस्ट से जाने:- आपकी कितनी सैलरी पर टीडीएस कटता है? जानें TDS कटौती के नियम

Advance Tax न भरने पर जुर्माना (Interest u/s 234B, 234C)

अगर आपने एडवांस टैक्स नहीं भरा या कम भरा तो देर से जमा करने पर जुर्माना लगाया जाता है, यह 1% प्रति माह ब्याज है।

मतलब अगर आप ऊपर दिए गए तारीखों तक आपका अनुमानित टैक्स के राशि जमा नहीं करते हैं, तो आपको आयकर अधिनियम की धारा 234B और 234C के तहत यह 1% ब्याज लगता है।

इस पोस्ट से जाने:- डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स में क्या अंतर है? जानें सरल भाषा में उदाहरणों के साथ

Advance Tax कैसे जमा करें? (Online तरीका)

आप इनकम टैक्स पोर्टल से ऑनलाइन एडवांस टैक्स जमा कर सकते हैं:-

इसके लिए आपको Menu में जाना है, बाद में e-Pay Tax, बाद में Advance Tax, अब Form 280 को चुनकर, Net Banking या UPI से पेमेंट कर अपना एडवांस टैक्स जमा कर सकते है।

इस पोस्ट से जाने:- पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था: कौन सी चुनें और कौन सी आपके लिए बेस्ट है? जानें पूरा गणित

कौन लोग एडवांस टैक्स नहीं भरते?

आपके लिए यह भी जानना जरूरी है की एडवांस टैक्स किनके लिए नहीं है? देखिए एडवांस टैक्स में वरिष्ठ नागरिक के लिए छूट दी गई है जिनका उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है।

साथ में जिनकी बिजनेस या पेशे से कोई इनकम नहीं होता है, और जिनका साल में टैक्स ₹10,000 से कम बनता है, उन्हें एडवांस टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है।

इस पोस्ट से जाने:- भारत में सरकार की नज़र में कितने प्रकार की कमाई होती है? पूरी जानकारी

निष्कर्ष: एडवांस टैक्स के बारे में

एडवांस टैक्स भरना उतना मुश्किल नहीं है बस आपको अपनी इनकम का अनुमान लगाकर चार किश्तों में टैक्स भरना होता है, इससे साल के अंत में बड़ा टैक्स देने का टेंशन भी खत्म हो जाता है।

अगर आप ब्लॉगर, फ्रीलांसर, क्रिएटर या बिजनेस करते हैं तो एडवांस टैक्स आपके लिए जरूरी है, एडवांस टैक्स समय पर जमा करने से आप टैक्स जैसे कानूनी परेशानी से बच जाते है।

में उम्मीद करता हूं की आपको एडवांस टैक्स के बारे में जानकारी मिली है अपने दोस्त और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर कर उनको भी जानकारी लेने में मदद कीजिए।

अब इस पोस्ट से जाने:- क्या एक बार आईटीआर भरने पर हर साल रिटर्न भरना अनिवार्य है? जैसे एक बार टीडीएस कटा

दोस्त के साथ शेयर करें

Leave a Comment